नाराजगी को लेकर पंकजा मुंडे ने तोड़ा मौन

नाराजगी को लेकर पंकजा मुंडे ने तोड़ा मौन


Rokthok Lekhani

मुंबई : अपनी बहन प्रीतम मुंडे को केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री पद नहीं मिलने से पंकजा मुंडे के नाराज होने की चर्चा थी। इस मामले में पंकजा ने अपना मौन तोड़ते हुए कहा कि वे नाराज नहीं है। साथ ही उन्होंने मंत्रिमंडल में शामिल सभी नेताओं को बधाई देकर नाराजगी की चर्चाओं पर एक तरह से पूर्णविराम लगा दिया।

Read More मुंबई : नवाब मलिक के आरोपों पर समीर वानखेड़े का पलटवार, बोले—जेल जाने को भी तैयार

यहां पत्रकारों से बातचीत में पंकजा ने कहा कि हमारे नाम की हमेशा चर्चा होती है। प्रीतम मुंडे के नाम की भी चर्चा शुरू थी। उनके दिल्ली जाने की गलत जानकारी दी गई। कई कार्यकर्ताओं ने दिल्ली जाने की टिकट के स्क्रीन शॉट भेजे। भ्रम की स्थिति को टालने के लिए मैंने उनके मुंबई में होने की बात कही। इसका यह मतलब निकाला गया कि मैं नाराज हूं। पंकजा ने कहा कि नाराज होने का कोई कारण नहीं है। हम पर मुंडे साहेब (गोपीनाथ मुंडे) के संस्कार हैं। अगर किसी को मौका मिले तो खुश रहना चाहिए।

Read More मुंबई में मौसम जल्द मेहरबान होगा मौसम, अप्रैल की शुरुआत में गर्मी से मिल सकती है राहत

पंकजा ने कहा कि उन्होंने भारती पवार और कपिल पाटिल से बात की थी। वह दिल्ली में थे, क्योंकि उन्हें एक दिन पहले एक संदेश मिला था और प्रीतम मुंडे संदेश नहीं मिलने की वजह से मुंबई में थीं। पंकजा ने कहा कि कई महान लोगों ने कहा कि पंकजा की ट्वीट की वजह से प्रीतम मुंडे का मंत्री पद चला गया, यह बात बेहद हास्यास्पद है।

Read More ठाणे : सड़क किनारे खड़े टेंपो से 6.6 लाख के बैन गुटखा और तंबाकू प्रोडक्ट्स ज़ब्त

उन्होंने कहा कि भाजपा में काम करने का एक तरीका है, उसी अनुसार फैसले होते हैं। सभी राज्यों के बारे में अलग-अलग निर्णय-फैसले लिए गए। सिर्फ प्रीतम मुंडे ही नहीं हीना गावित का नाम भी चर्चा में था। नए लोगों को मौका देने में कोई आपत्ति नहीं है। उनमें कुछ गुण हो सकते हैं, जो भविष्य को पार्टी को फायदा पहुंचा सकते हैं, इसलिए आपत्ति करने का कोई कारण नहीं है।

Read More विरार : कचरे के ढेर से मिली लाश, इलाके में डर


Tags: