बीएमसी ने सड़क पर थूकने वाले 16 हजार लोगों से वसूला 33 लाख रुपए का जुर्माना

बीएमसी ने सड़क पर थूकने वाले 16 हजार लोगों से वसूला 33 लाख रुपए का जुर्माना


Rokthok Lekhani

मुंबई : मुंबई में सड़क पर थूकना लोगों को काफी मंहगा साबित हो रहा है. दरअसल बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने पिछले 10 महीनों में सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों से 33 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है. आंकड़ों के अनुसार, बीएमसी द्वारा नियुक्त क्लीन-अप मार्शलों ने अब तक 16 हजार 659 लोगों पर जुर्माना लगाया है. शहर में यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर थूकता हुआ पाया जाता है तो नगर निकाय उसे 200 रुपये का जुर्माना वसूलता है.

Read More मुंबई को मिली नई बीएमसी कमिश्नर, अश्विनी भिड़े के हाथों में सौंपी गई कमान

नागरिक निकाय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार एल (L) वार्ड जिसमें कुर्ला, साकीनाका आते हैं. वहां 2हजार 888 मामलों से 5.59 लाख रुपये का अधिकतम जुर्माना वसूल किया गया है. जबकि ए (A)वार्ड जिसमें सीएसएमटी, चर्चगेट और किला आते हैं वहां से 3.89 लाख रुपये और पी (P) उत्तर वार्ड जिसमें मलाड आता है वहां से 3.40 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है.

Read More ठाणे  : पारिवारिक विवाद में मुंब्रा चॉल में एक व्यक्ति ने गोली चलाई, एक की मौत

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जोन 1 से, जिसमें चर्चगेट, सीएसएमटी, डोंगारी, मालाबार हिल, भायखला जैसे क्षेत्र आते हैं. इन क्षेत्रों की आबादी और घनत्व की संख्या अधिक है. मार्शलों कार्रवाई के दौरान यहां 5,794 लोगों से 11.58 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है. इसके अलावा, बीएमसी ने मुंबई में सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क लगाए घूम रहे 29 लाख से ज्यादा नागरिकों से 59.82 करोड़ रुपये का जुर्माना भी वसूला है.

Read More मुंबई : रेलवे वर्कशॉप में भीषण आग, कोच जलकर खाक


Read More मुंबई : कम बारिश के अनुमान के बीच मुंबई में पानी प्रबंधन की तैयारी

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई: BMC में 122 इंजीनियरों के ट्रांसफर कैंसिल; भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद एडमिनिस्ट्रेशन का यू-टर्न, असली मामला क्या है? मुंबई: BMC में 122 इंजीनियरों के ट्रांसफर कैंसिल; भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद एडमिनिस्ट्रेशन का यू-टर्न, असली मामला क्या है?
राज्य में पारा 44 डिग्री; चौथी और सातवीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कॉलरशिप एग्जाम 24 अप्रैल को
मुंबई में 164 स्कूल बिना इजाज़त के; हज़ारों स्टूडेंट्स का भविष्य अधर में
मुंबई: एक तरफ़ तापमान बढ़ा; दूसरी तरफ़ बेमौसम बारिश से राज्य के किसान परेशान
मुंबई के स्मार्ट चोर की अनोखी दुकान, कांदिवली से चुराए फल मीरा रोड पर बेचता था; पुलिस ने दबोचा
मुंबई : ‘कौन ज्यादा लड़कियां फंसाएगा’ की शर्त ने तबाह की कई जिंदगियां, आपसी झगड़े ने खोला खौफनाक राज