अजमेर दरगाह कमेटी में अमीन पठान चैथी बार अध्यक्ष निवार्चित हुए

अजमेर दरगाह कमेटी में अमीन पठान चैथी बार अध्यक्ष निवार्चित हुए

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई : लाडकी बहिन योजना से जुड़ी बड़ी खबर; अब इन महिलाओं को स्कीम से किया जाएगा बाहर

null

Read More मुंबई में 11 नए प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम कर रहा है रेलवे प्रशासन; यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर

Read More मुंबई के वोटर्स के लिए जरूरी खबर, वोटिंग के घंटे कम करने का फैसला

राजस्थान में अजमेर स्थित ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह का प्रबंधन सम्भालने वाली दरगाह कमेटी के अध्यक्ष (सदर) एवं उपाध्यक्ष (नायब सदर) पद पर एकराय से निर्विरोध निर्वाचन हुआ । पुष्ट जानकारी के मुताबिक अमीन पठान की एक बार फिर सदर के लिए ताजपोशी कर दी गई।
वे लगातार चौथी बार दरगाह कमेटी के सदर चुने गए जबकि नायब सदर के रूप में मुन्नवर खान का चुनाव किया गया।दोनों ही पदों पर राजस्थान के नुमाइंदे काबिज हुए। पठान कोटा से आते हैं तो मुन्नवर जयपुर के बताए जा रहे हैं।

Read More मुंबई : जरूरी खबर, पीएनजी कनेक्शन नहीं लिया तो 30 जून के बाद एलपीजी सप्लाई बंद

दरगाह कमेटी की आज नई दिल्ली स्थित स्टेट वक्फ कौंसिल सभागार में दो दिवसीय बैठक आयोजित की गई जिसमें उक्त चुनाव के साथ साथ वर्ष 2020-21 का लेखा जोखा व वर्ष 2021-22 का बजट पारित होना है।

बैठक में जैसा की माना जा रहा था कि केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की पसंद से पठान की एकबार फिर ताजपोशी होगी और ऐसा ही देखने को मिला। नकवी की पसंद से ही अमीन पठान सदर तथा मुन्नवर खान नायब सदर बनाए गए।

इससे पहले कमेटी के रिक्त चल रहे एक सदस्य के रूप में बीती रात जावेद मजीद पारेख को नियुक्ति देकर कमेटी की सदस्यता पूरी की गई। नौ सदस्यों वाली इस कमेटी ने ही आज एकमत होकर अमीन पठान को दरगाह कमेटी की बागडौर सौंपी।