मुंबई मेट्रो 2B साइट पर हादसा: निर्माण कार्य के दौरान पलटा 400 टन का क्रेन, ट्रैफिक डायवर्ट कर राहत कार्य शुरू

Accident at Mumbai Metro 2B site: 400-tonne crane overturns during construction work, traffic diverted and rescue operations underway

मुंबई मेट्रो 2B साइट पर हादसा: निर्माण कार्य के दौरान पलटा 400 टन का क्रेन, ट्रैफिक डायवर्ट कर राहत कार्य शुरू

मेट्रो लाइन 2B के निर्माण कार्य के दौरान बुधवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के पास एशियन हार्ट हॉस्पिटल जंक्शन के नजदीक काम कर रहा 400 टन क्षमता वाला मोबाइल क्रेन अचानक पलट गया। यह क्रेन प्री-कास्ट बीम उठाने का काम कर रहा था, तभी अचानक तकनीकी खराबी आने से यह हादसा हुआ। यह काम ठेकेदार कंपनी जे कुमार इन्फ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा किया जा रहा था, जबकि परियोजना की निगरानी मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी कर रही है।

 

मुंबई : मेट्रो लाइन 2B के निर्माण कार्य के दौरान बुधवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के पास एशियन हार्ट हॉस्पिटल जंक्शन के नजदीक काम कर रहा 400 टन क्षमता वाला मोबाइल क्रेन अचानक पलट गया। यह क्रेन प्री-कास्ट बीम उठाने का काम कर रहा था, तभी अचानक तकनीकी खराबी आने से यह हादसा हुआ। यह काम ठेकेदार कंपनी जे कुमार इन्फ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा किया जा रहा था, जबकि परियोजना की निगरानी मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी कर रही है।

 

Read More मुंबई : कूपर अस्पताल में एक चौंकाने वाला मामला; डॉक्टर बनने के बाद भी भटक रहा युवक 

अच्छी बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी तरह की चोट या जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही MMRDA के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इसके बाद आसपास के इलाके में ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया ताकि राहत और हटाने का काम आसानी से हो सके।

Read More मुंबई-बेंगलुरु एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 'पैन-पैन' कॉल के बाद पायलट ने उठाया कदम

भारी क्रेन से हटाने की तैयारी
अधिकारियों ने बताया कि पलटे हुए क्रेन को हटाने के लिए 600 टन क्षमता वाला एक और बड़ा क्रेन मंगाया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर रास्ता खाली कराने का काम किया जा रहा है। दूसरी ओर MMRDA ने कहा है कि मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा जांच की जा रही है और जल्द से जल्द ट्रैफिक सामान्य करने की कोशिश की जा रही है।

Read More मुंबई : मच्छर जनित बीमारियों का खतरा; डेंगू और मलेरिया के मामलों में वृद्धि दर्ज