400-tonne
Mumbai 

मुंबई मेट्रो 2B साइट पर हादसा: निर्माण कार्य के दौरान पलटा 400 टन का क्रेन, ट्रैफिक डायवर्ट कर राहत कार्य शुरू

मुंबई मेट्रो 2B साइट पर हादसा: निर्माण कार्य के दौरान पलटा 400 टन का क्रेन, ट्रैफिक डायवर्ट कर राहत कार्य शुरू मेट्रो लाइन 2B के निर्माण कार्य के दौरान बुधवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के पास एशियन हार्ट हॉस्पिटल जंक्शन के नजदीक काम कर रहा 400 टन क्षमता वाला मोबाइल क्रेन अचानक पलट गया। यह क्रेन प्री-कास्ट बीम उठाने का काम कर रहा था, तभी अचानक तकनीकी खराबी आने से यह हादसा हुआ। यह काम ठेकेदार कंपनी जे कुमार इन्फ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा किया जा रहा था, जबकि परियोजना की निगरानी मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी कर रही है।  
Read More...

Advertisement