मुंबई : दो महीने में 30 करोड़ की नशीली सामग्री जब्त, 202 आरोपी गिरफ्तार

Mumbai: Narcotics worth Rs 30 crore seized in two months, 202 accused arrested

मुंबई : दो महीने में 30 करोड़ की नशीली सामग्री जब्त, 202 आरोपी गिरफ्तार

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुंबई पुलिस ने साल 2026 के शुरुआती दो महीनों में व्यापक स्तर पर कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर कड़ा प्रहार किया है। 1 जनवरी से 28 फरवरी तक चले इस अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 158 मामले दर्ज किए और 202 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, इस अवधि के दौरान 106 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 30 करोड़ रुपए आंकी गई है। अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों की जब्ती भी की गई।

मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुंबई पुलिस ने साल 2026 के शुरुआती दो महीनों में व्यापक स्तर पर कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर कड़ा प्रहार किया है। 1 जनवरी से 28 फरवरी तक चले इस अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 158 मामले दर्ज किए और 202 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, इस अवधि के दौरान 106 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 30 करोड़ रुपए आंकी गई है। अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों की जब्ती भी की गई।

 

Read More मुंबई : 20 करोड़ रुपये के डिजिटल गिरफ्तारी घोटाले में बड़ी सफल; कोलकाता, आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार 

हेरोइन के मामलों में पुलिस ने 6 केस दर्ज किए, जिनमें 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 59.58 लाख रुपए की हेरोइन बरामद की गई। वहीं, चरस के मामले में पुलिस ने 8 मामले दर्ज कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया और करीब 3.15 करोड़ रुपए की चरस जब्त की। इसके अलावा, गांजा तस्करी के खिलाफ सबसे अधिक कार्रवाई देखने को मिली। पुलिस ने इस मामले में 84 केस दर्ज किए और 88 लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 92.77 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 3.83 करोड़ रुपए बताई गई है।

Read More भिवंडी में टोरेंट पॉवर की केबल चोरी... दो आरोपियो की 14 दिन की न्यायिक हिरासत 

इसके अलावा, सिंथेटिक ड्रग्स एमडी के मामलों में भी बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने 52 केस दर्ज करते हुए 84 आरोपियों को गिरफ्तार किया और करीब 18.84 करोड़ रुपए का 9 किलोग्राम एमडी जब्त किया। कोकीन के मामलों में 3 केस दर्ज किए गए, जिनमें 4 लोगों की गिरफ्तारी हुई और 4.25 करोड़ रुपए की 43 ग्राम कोकीन बरामद की गई। मुंबई पुलिस ने यह स्पष्ट किया कि ड्रग्स के खिलाफ उनका यह अभियान जारी रहेगा। साथ ही, शहर में नशीले पदार्थों के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।  

Read More मुंबई:  87 वर्षीय सेवानिवृत्त सिविक डॉक्टर 16.14 लाख रुपये की ठगी का शिकार

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु जैसे शहरों को क्यों छोड़ रहे हैं लोग, रिटायरमेंट के बाद तो बिल्कुल नहीं चाहते रहना! मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु जैसे शहरों को क्यों छोड़ रहे हैं लोग, रिटायरमेंट के बाद तो बिल्कुल नहीं चाहते रहना!
मुंबई में घर-घर जाकर गैस सिलेंडर चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 45 गैस सिलेंडर और 3 बाइक बरामद
मुंबई : धार्मिक पहचान से जुड़ी गाड़ी जलाने और वीडियो बनाने मुंबई गए थे दोनों आरोपी, सरगना ने दिया था बड़ा लालच
मुंबई : एनसीएलटी ने केनरा बैंक की पिटीशन पर मिट्सम एंटरप्राइजेज में सीआईआरपी शुरू किया 
ठाणे : सड़क किनारे खड़े टेंपो से 6.6 लाख के बैन गुटखा और तंबाकू प्रोडक्ट्स ज़ब्त
मुंबई : बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने मुंबई में खो चुके कुदरती तालाबों की पहचान और पुनर्जीवन के लिए सर्वे का प्रस्ताव दिया