मुंबई : 6 महीने पहले कुत्ते ने बच्ची को मारी थी खरोच, इंजेक्शन के डर से मासूम ने नहीं लगवाया टीका, अब मौत

Mumbai: Six months ago, a dog scratched a girl; the child refused to get vaccinated due to fear of injections, and now she has died.

मुंबई : 6 महीने पहले कुत्ते ने बच्ची को मारी थी खरोच, इंजेक्शन के डर से मासूम ने नहीं लगवाया टीका, अब मौत

मुंबई में 9 साल की एक बच्ची की रेबीज के कारण मौत हो गई। करीब छह महीने बच्ची जब अपने दादाजी के साथ टहल रही थी, तब उसे एक आवारा कुत्ते ने खरोच दिया था। इसके बाद बच्ची को एंटी-रेबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन बच्ची ने इंजेक्शन लगने के डर से टीका लगवाने से मना कर दिया था। बच्ची कुछ ही दिनों में ठीक हो गई थी, इसलिए उसके परिवार वालों ने भी उसे इलाज पूरा करने के लिए जोर नहीं दिया। लेकिन बच्ची की सोमवार को मौत हो गई। 

 

मुंबई : मुंबई में 9 साल की एक बच्ची की रेबीज के कारण मौत हो गई। करीब छह महीने बच्ची जब अपने दादाजी के साथ टहल रही थी, तब उसे एक आवारा कुत्ते ने खरोच दिया था। इसके बाद बच्ची को एंटी-रेबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन बच्ची ने इंजेक्शन लगने के डर से टीका लगवाने से मना कर दिया था। बच्ची कुछ ही दिनों में ठीक हो गई थी, इसलिए उसके परिवार वालों ने भी उसे इलाज पूरा करने के लिए जोर नहीं दिया। लेकिन बच्ची की सोमवार को मौत हो गई। 

 

Read More मुंबई समेत पूरे राज्य में गुढीपाडवा के मौके पर 86,814 वाहनों का हुआ पंजीकरण...

बच्ची की हुई मौत
बच्ची का नाम कशिश साहनी था और वह चौथी क्लास की छात्रा थी। बच्ची की कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ गई और उसने खाना-पीना बंद कर दिया था। बच्ची की धीरे-धीरे आंखें भी लाल हो गई थीं। जब उसकी हालत गंभीर होने लगी, तो उसके परिवार वाले बच्ची को तुरंत अस्पताल ले गए। कशिश को बेहतर इलाज के लिए कस्तूरबा अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन सोमवार को उसकी मौत हो गई।

Read More मुंबई : सिद्धिविनायक मंदिर में 133 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कमाई

परिवार के लोगों का होगा मेडिकल टेस्ट
बच्ची की मौत के बाद, नगर निगम ने उसके परिवार वालों और पड़ोसियों का भी मेडिकल टेस्ट करवाने का फैसला किया है। ये लोग बच्ची के संपर्क में आए थे। इस मामले को लेकर डॉक्टरों का कहना है कि लोगों को कुत्तों या बिल्लियों के काटने या मामूली खरोच को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत इलाज कराना चाहिए।

Read More मनपा प्रशासन ने अब पूरे मुंबई में दो टाइम झाडू लगाने का लिया निणर्य ... पर्यावरण को मिलेगा फायदा