मुंबई : रुपाली गांगुली के बाद मुंबई के जाम में बुरी तरह फंसीं एक्ट्रेस सुधा चंद्रन... बयां किया दर्द; BMC से कही बड़ी बात

Mumbai: After Rupali Ganguly, Actress Sudha Chandran Gets Badly Stuck in Mumbai Traffic Jams... Shares Her Ordeal; Makes a Significant Statement to the BMC.

मुंबई : रुपाली गांगुली के बाद मुंबई के जाम में बुरी तरह फंसीं एक्ट्रेस सुधा चंद्रन... बयां किया दर्द; BMC से कही बड़ी बात

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुधा चंद्रन ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मुंबई के ट्रैफिक को साफ दिखा रही हैं. इस ट्रैफिक में वह काफी समय से फंसी हुई हैं. इस वीडियो में वह बोलती हैं, 'मैं सुधा चंद्रन जा रही हूं मड आईलैंड... यहां के रास्ते खोद खोद कर रखे हैं. हम 20-25 मिनट से इस ट्रैफिक में फंसे हुए हैं. हम काम पर कैसे जाए. प्लीस इन रोड को ठीक करें. ताकि हम काम पर समय पर पहुंच पाए.

मुंबई : मुंबई में बढ़ती जाम की परेशानी किसी से छुपी नहीं है. अब तक कई टीवी और बॉलीवुड स्टार्स ने अलग अलग तरह से मुंबई में जाम की परेशानी लोगों को बताई है और अक्सर इस घंटों के जाम में स्टार्स फंसकर अपनी शूटिंग के लिए लेट भी हो जाते हैं. बीते दिनों ही रुपाली गांगुली मुंबई के ट्रैफिक में फंस गई थीं, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया और अब नागिन एक्ट्रेस सुधा चंद्रन ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया है. मुंबई के ट्रैफिक में फंसने की वजह से वह शूटिंग के लिए लेट हो गईं.

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुधा चंद्रन ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मुंबई के ट्रैफिक को साफ दिखा रही हैं. इस ट्रैफिक में वह काफी समय से फंसी हुई हैं. इस वीडियो में वह बोलती हैं, 'मैं सुधा चंद्रन जा रही हूं मड आईलैंड... यहां के रास्ते खोद खोद कर रखे हैं. हम 20-25 मिनट से इस ट्रैफिक में फंसे हुए हैं. हम काम पर कैसे जाए. प्लीस इन रोड को ठीक करें. ताकि हम काम पर समय पर पहुंच पाए.

Read More कर्नाटक बंद के कारण महाराष्ट्र परिवहन निगम की बसें राज्य की सीमा पर रोक दी गई; बंद के चलते परिवहन, बाजार और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों पर असर 

हम नहीं चाहते कि प्रोड्यूसर का लॉस हो. क्योंकि हम समय पर नहीं पहुंच रहे हैं. ये मेरी एक अपील है कि प्लीस सबसे पहले इन रास्तों को ठीक करें. जिस हालत में हम एक साल पहले देख रहे थे आज भी ये रास्ते वैसे ही है. अगर ऐसा रहा तो हम आर्टिस्ट को वक्त पर पहुंचने में काफी मुश्किल होगा.' इस वीडियो के साथ सुधा चंद्रिन ने कैप्शन में लिखा, 'अब मेरी बीएमसी और मुख्यमंत्री कार्यालय से हार्दिक अपील है... कृपया कुछ कीजिए.'

Read More मुंबई: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग  और निम्न आय समूह के लिए बनाए जा रहे हैं 67,235 किफायती घर