मुंबई : एयरपोर्ट पर यात्रियों से मिला 46 करोड़ का गांजा, हीरे और सोने के आभूषण भी जब्त

Mumbai: Ganja worth Rs 46 crore recovered from passengers at airport, diamonds and gold jewellery also seized

मुंबई : एयरपोर्ट पर यात्रियों से मिला 46 करोड़ का गांजा, हीरे और सोने के आभूषण भी जब्त

महाराष्ट्र के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने एक सप्ताह के अंदर बड़ी कार्रवाई की है. विभाग ने विभिन्न मामलों में 46 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ, विदेशी मुद्रा, हीरे, सोने के आभूषण और अन्य अवैध सामग्री जब्त की है, जिसकी जानकारी एक अधिकारी ने बुधवार को दी. उन्होने बताया कि पिछले एक सप्ताह में हाइड्रोपोनिक भांग जैसे अन्य सामग्री, हीरे और सोने बरामद किए गए हैं.  

मुंबई : महाराष्ट्र के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने एक सप्ताह के अंदर बड़ी कार्रवाई की है. विभाग ने विभिन्न मामलों में 46 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ, विदेशी मुद्रा, हीरे, सोने के आभूषण और अन्य अवैध सामग्री जब्त की है, जिसकी जानकारी एक अधिकारी ने बुधवार को दी. उन्होने बताया कि पिछले एक सप्ताह में हाइड्रोपोनिक भांग जैसे अन्य सामग्री, हीरे और सोने बरामद किए गए हैं.  

 

Read More मुंबई : हीट वेव का अनुमान; 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तापमान

छत्रपति हवाई अड्डे पर 44.292 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद
अधिकारी ने बताया कि बैंकॉक से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे नौ यात्रियों से अलग-अलग मामलों में कुल 44.292 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया, जिसका बाजार मूल्य 44.292 करोड़ रुपये है. अधिकारियों ने बताया कि इन सभी यात्रियों के पास से मादक पदार्थ और मन प्रभावी पदार्थ मिलने से एनडीपीएस अधिनियम के तहत , इन्हें गिरफ्तार किया गया है.  इसके अलावा 299 ग्राम मेथाक्वालोन (एनडीपीएस अधिनियम के तहत एक मन प्रभावी पदार्थ) भी जब्त किया गया, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 74.75 लाख रुपये है. 

Read More गोरेगांव वाघेश्वरी मंदिर के पास फिल्मसिटी रोड पर आग; घटना में किसी के हताहत हो की खबर नहीं 

नौ यात्रियों से 15.16 लाख रुपये के प्राकृतिक पन्ना सहित अन्य रत्न बरामद
उन्होंने बताया कि पांच अलग-अलग मामलों में, सीमा शुल्क विभाग के कर्मियों ने 32.85 लाख रुपये मूल्य की भारतीय और विदेशी मुद्रा, 94.97 लाख रुपये मूल्य के हीरे और 160.790 ग्राम वजन के 21 कैरेट सोने के आभूषण (मूल्य 21.51 लाख रुपये) जब्त किए गए हैं. इसके अलावा रत्न भी बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत 15 लाख रुपये से अधिक है. 

Read More मुंबई: मोबाइल टावर चोरी होने के दो साल बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज 

इसके साथ ही उन नौ यात्रियों से 1,203.69 कैरेट के तराशे हुए प्राकृतिक पन्ना, एमेथिस्ट, माणिक, नीलम सहित अन्य रत्न बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत 15.16 लाख रुपये है. अधिकारियों ने बताया कि इन सब की जब्तियां सीमा शुल्क अधिनियम और संबंधित अन्य कानूनों के प्रावधानों के तहत की ही गई हैं. वहीं जांच अभी जारी है और तस्करी के नेटवर्क का भी पर्दाफाश करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

Read More मुंबई : आम जनता के लिए सिरदर्द बनते जा रहे हैं लावारिस पड़े वाहन 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

महिम जामा मस्जिद में मुफ्त मेडिकल ओपीडी और डिस्पेंसरी शुरू, जरूरतमंदों को मिलेगा मुफ्त इलाज महिम जामा मस्जिद में मुफ्त मेडिकल ओपीडी और डिस्पेंसरी शुरू, जरूरतमंदों को मिलेगा मुफ्त इलाज
नई दिल्ली : यूपीएससी के 10 चमकते चेहरे, किसी ने MBBS की तो कोई है आईआईटीयन; पढ़ें टॉप-10 अभ्यर्थियों की कहानी
मुंबई : समृद्धि हाईवे को अगले महीने एडवांस्ड आयईटीएस मिलेगा ताकि एक्सीडेंट कम हों और सेफ्टी बढ़े
मुंबई : बीएमसी  'ई' विभाग के कामों के लिए लागू की गई टेंडर प्रक्रिया में हुई अनियमितता की जांच शुरू
मुंबई : धारावी में 436 झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों को फडणवीस सरकार का बड़ा तोहफा, देवनार में जमीन देने का फैसला
मुंबई: एक्स NIA चीफ सदानंद दाते के हस्ताक्षर वाला नोटिस दिखाकर सवा 2 करोड़ की ठगी, पुलिस ने एक को दबोचा