मुंबई : 17 फरवरी को पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति पहुंच रहे मुंबई, ट्रैफिक अडवाइजरी जारी 

Mumbai: PM Modi and French President arriving in Mumbai on February 17, traffic advisory issued

मुंबई : 17 फरवरी को पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति पहुंच रहे मुंबई, ट्रैफिक अडवाइजरी जारी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के 17 फरवरी को मुंबई दौरे के मद्देनज़र कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए है। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान जाम से बचने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अस्थायी यातायात प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की है। इधर पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के पहुंचने पर मुंबई नगर निगम की नवनियुक्त मेयर उनका स्वागत करेंगी। डीसीपी ट्रैफिक अजीत बोरहाडे ने नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि सुरक्षा व्यवस्था सुचारु रूप से बनी रहे और किसी को असुविधा न हो।

मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के 17 फरवरी को मुंबई दौरे के मद्देनज़र कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए है। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान जाम से बचने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अस्थायी यातायात प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की है। इधर पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के पहुंचने पर मुंबई नगर निगम की नवनियुक्त मेयर उनका स्वागत करेंगी। डीसीपी ट्रैफिक अजीत बोरहाडे ने नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि सुरक्षा व्यवस्था सुचारु रूप से बनी रहे और किसी को असुविधा न हो।

 

Read More भायंदर में स्थित बालेशाह पीर दरगाह पर चल सकता है बुलडोजर

वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर भारी वाहनों की एंट्री बैन
वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर वाकोला फ्लाइओवर से दहिसर टोल नाका के बीच उत्तर और दक्षिण, दोनों दिशाओं में 17 फरवरी को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक सभी भारी वाहनों (एचएमवी) की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इस दौरान ट्रकों, कंटेनरों और अन्य बड़े मालवाहक वाहनों को इस मार्ग पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, ऐम्बुलेंस, अग्निशमन दल, पुलिस वाहन और वीवीआईपी सुरक्षा में तैनात सरकारी वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।

Read More मुंबई: साझेदारी फर्म के संबंध में  63 लाख की वित्तीय धोखाधड़ी; एफआईआर दर्ज 

मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगी ऋतु तावडे
मुंबई की नवनियुक्त मेयर रितु तावडे को 17 फरवरी को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का एयरपोर्ट पर स्वागत करने का मौक़ा मिलेगा। बीएमसी की मेयर मुंबई की प्रथम नागरिक होती है। प्रोटोकॉल के तहत राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, चीफ जस्टिस सहित विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के मुंबई आगमन पर एयरपोर्ट पर वह स्वागत करना होता है। 

Read More मुंबई: नवजात शिशुओं की अवैध खरीद-फरोख्त के मामले में गिरफ्तार

मोदी और मैक्रों क्यों आ रहे मुंबई?
11 फरवरी को बीएमसी की मेयर बनी रितु तावडे के पदभार ग्रहण करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह पहला मुंबई दौरा है। पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों मुंबई के लोक भवन (पूर्व नाम राजभवन) में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और 'होराइजन 2047 रोडमैप' के तहत रक्षा और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे। दोनों नेता मुंबई में भारत-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन का उद्धाटन करेंगे। यह कार्यक्रम वर्ष 2026 के दौरान भारत और फ्रांस दोनों देशों में मनाया जाएगा और इसका उद्देश्य इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप्स के क्षेत्र में सहयोग को नई दिशा देना है। 

Read More मुंबई सेंट्रल-वाराणसी स्पेशल ट्रेन का संचालन 9 अप्रैल से 25 जून तक

चार साल के बाद आया ऐसा मौका
मार्च, 2022 में नगरसेवकों का कार्यकाल खत्म होने के बाद से बीएमसी में मेयर नहीं था। लगभग चार साल बाद हुए बीएमसी चुनाव के बाद 11 फरवरी, 2026 को रितु तावडे के रूप में मुंबई को नया मेयर मिला है। पिछले चार सालों में राष्ट्राध्यक्षों और गणमान्य व्यक्तियों के मुंबई दौरे पर एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए मेयर नहीं होता था।