मुंबई : बिश्नोई गैंग का खौफ पैदा कर वर्चस्व जमाने की कोशिश; एक दर्जन से ज्यादा सितारों को मिली धमकी
Mumbai: Bishnoi gang attempts to establish dominance by instilling fear; more than a dozen celebrities receive threats
फिल्मी दुनिया में खौफ पैदा कर अपना वर्चस्व जमाने की कोशिश जारी है। सलमान खान, कपिल शर्मा, दिशा पाटनी के बाद रविवार तड़के फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर के बाहर हुई अंधाधुंध फायरिंग ने एक बार फिर पूरी इंडस्ट्री को दहशत में डाल दिया है। फिल्मी हस्तियों को डरा- धमकाकर प्रोटेक्शन मनी वसूलना अंडरवर्ल्ड की पुरानी फितरत है। पिछले साल एंटी एक्सटार्शन सेल में एक दर्जन से ज्यादा इस तरह की शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं।
मुंबई : फिल्मी दुनिया में खौफ पैदा कर अपना वर्चस्व जमाने की कोशिश जारी है। सलमान खान, कपिल शर्मा, दिशा पाटनी के बाद रविवार तड़के फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर के बाहर हुई अंधाधुंध फायरिंग ने एक बार फिर पूरी इंडस्ट्री को दहशत में डाल दिया है। फिल्मी हस्तियों को डरा- धमकाकर प्रोटेक्शन मनी वसूलना अंडरवर्ल्ड की पुरानी फितरत है। पिछले साल एंटी एक्सटार्शन सेल में एक दर्जन से ज्यादा इस तरह की शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। फिल्मी सितारों के अलावा कुछ बिल्डरों को भी थ्रेट किया गया है। इन शिकायतों में ज्यादातर बिश्नोई गैंग का नाम आया है। इसी मद्देनजर पुलिस रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग को देख रही है और इस वारदात में गैंगस्टर का हाथ होने से इंकार नहीं कर रही है। वहीं बिश्नोई गैंग के आरजू बिश्नोई और हरी बॉक्सर हरमन संदू ने गोलीबारी की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर कहा है कि शेट्टी को बहुत बार मैसेज किया, लेकिन उसको समझ में नहीं आया। ये छोटा सा ट्रेलर दिया है। आगे फिर बात नहीं मानी तो घर के बाहर नहीं, बल्कि सीधे सीने पर गोली चलेगी। पुलिस के मुताबिक, फायरिंग मामले में चार आरोपियों को पुणे से गिरफ्तार किया गया है।
रविवार तड़के तीन बजे के करीब मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के आवास पर ‘शेट्टी टावर्स’ के बाहर ५ राउंड फायरिंग की गई। इस सनसनीखेज वारदात के समय रोहित शेट्टी अपने घर के अंदर ही मौजूद थे। रोहित शेट्टी के घर पर तीन गोलियों के निशान मिले हैं। बालकनी में लगी कांच भी गोली लगने से टूट गई है। गनीमत यह है कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन इस घटना ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री और पुलिस प्रशासन को अलर्ट मोड पर ला दिया है। गोलीबारी के बाद फौरन मुंबई पुलिस के आला अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।
आरोपियों को पकड़ने के लिए १२ टीमें बनाई गईं
मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि फायरिंग करने वाला आरोपी केवल एक ही था। पुलिस उस इलाके में लगे सीसीटीवी वैâमरों की फुटेज खंगाल रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच को इस मामले की जांच सौंपी गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच ने १२ टीमें बनाई हैं। हमलावर ने वारदात वाली जगह के नजदीक एक ऑटो ड्राइवर से बात की थी। ऑटो ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि हमलावर ने उससे पूछा था कि कल्याण चलोगे? तो ड्रायवर ने कहा, ‘कल्याण दूर है, वह उसको जुहू के नजदीक वाले स्टेशन पर छोड़ सकता है। अब पुलिस ने ड्राइवर का बयान दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है।


