मीरा-भायंदर इलाके में बने एक नए फ्लाईओवर को लेकर घमासान

A row erupts over a new flyover in the Mira-Bhayander area.

मीरा-भायंदर इलाके में बने एक नए फ्लाईओवर को लेकर घमासान

मीरा-भायंदर इलाके में हाल ही में बने एक नए फ्लाईओवर को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई। इसमें दिखाया गया कि चार लेन वाला फ्लाईओवर आगे जाकर अचानक दो लेन का हो जाता है। इस फ्लाईओवर का वीडियो शेयर कर कांग्रेस ने हमला बोला है। इस पर मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने सफाई दी है और कहा है कि डिजाइन में कोई गलती नहीं है। 

मुंबई : मीरा-भायंदर इलाके में हाल ही में बने एक नए फ्लाईओवर को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई। इसमें दिखाया गया कि चार लेन वाला फ्लाईओवर आगे जाकर अचानक दो लेन का हो जाता है। इस फ्लाईओवर का वीडियो शेयर कर कांग्रेस ने हमला बोला है। इस पर मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने सफाई दी है और कहा है कि डिजाइन में कोई गलती नहीं है। 


Read More मुंबई : अंधेरी इलाके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से सात हथियार बरामद

Read More मुंबई: 10 अप्रैल से पानी के टैंकर सेवाएं बंद; जलाशयों में सिर्फ 33 फीसदी पानी

कांग्रेस ने उड़ाया मजाक
पोस्ट में सरकार पर तंज कसते हुए कहा गया है कि महाराष्ट्र में इंजीनियरिंग का 'चमत्कार'। एक फोर लेन ब्रिज अचानक से दो लेन में बदल गया। महाराष्ट्र हो या मध्य प्रदेश- बीजेपी सरकार में ऐसे जानलेवा 'चमत्कार' आम हो चुके हैं। जनता परेशान हो या हादसों में जान गंवाए, सरकार को रत्ती भर फर्क नहीं पड़ रहा। न जिम्मेदारी और न जवाबदेही।

Read More मुंबई सेंट्रल-वाराणसी स्पेशल ट्रेन का संचालन 9 अप्रैल से 25 जून तक

कब सामने आया मामला?
यह मामला तब सामने आया जब जेम्स ऑफ मीरा भायंदर एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट की एक पोस्ट वायरल हुई। इसमें सवाल उठाया गया कि क्या मेट्रो लाइन 9 प्रोजेक्ट का हिस्सा यह डबल-डेकर फ्लाईओवर ट्रैफिक जाम को कम करने के बजाय और बढ़ा देगा। पोस्ट में दावा किया गया कि चार लेन का फ्लाईओवर अचानक दो लेन में बदल जाता है, जिससे तेजी से बढ़ते उपनगरीय इलाके में इंफ्रास्ट्रक्चर डिज़ाइन और अप्रूवल प्रोसेस पर बड़ी बहस छिड़ गई।

Read More मुंबई : सैफ अली खान पर हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के जमानत अर्जी पर सुनवाई 17 अप्रैल