नई दिल्ली : सात और ट्रेनें रोजाना लगाएंगी मुंबई की दौड़, इनको किया जाएगा नियमित; उद्योगनगरी एक्सप्रेस से होगा शुभारंभ

New Delhi: Seven more trains will run daily to Mumbai, these will be regularized; Udyognagari Express will be the launch.

नई दिल्ली : सात और ट्रेनें रोजाना लगाएंगी मुंबई की दौड़, इनको किया जाएगा नियमित; उद्योगनगरी एक्सप्रेस से होगा शुभारंभ

मुंबई के यात्रियों को जल्द बड़ी राहत मिलेगी। लखनऊ-मुंबई रूट पर सप्ताह में एक या तीन-चार दिन चलने वाली सात ट्रेनों को रोजाना चलाया जाएगा। इससे करीब 30 हजार यात्रियों का सफर सुहाना होगा। एक सप्ताह में उद्योगनगरी एक्सप्रेस (12174) से इसकी शुरुआत होगी। अभी चार ट्रेनें मुंबई के लिए नियमित चलती हैं। वहीं, उत्तर रेलवे सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि मुंबई के लिए सात ट्रेनों को नियमित करने से हजारों यात्रियों को लाभ होगा। इसके साथ ही रेलवे का राजस्व भी बढ़ेगा।

नई दिल्ली : मुंबई के यात्रियों को जल्द बड़ी राहत मिलेगी। लखनऊ-मुंबई रूट पर सप्ताह में एक या तीन-चार दिन चलने वाली सात ट्रेनों को रोजाना चलाया जाएगा। इससे करीब 30 हजार यात्रियों का सफर सुहाना होगा। एक सप्ताह में उद्योगनगरी एक्सप्रेस (12174) से इसकी शुरुआत होगी। अभी चार ट्रेनें मुंबई के लिए नियमित चलती हैं। वहीं, उत्तर रेलवे सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि मुंबई के लिए सात ट्रेनों को नियमित करने से हजारों यात्रियों को लाभ होगा। इसके साथ ही रेलवे का राजस्व भी बढ़ेगा।

 

Read More रांची: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को झारखंड हाईकोर्ट से "मोहलत" मिली; 26 जून की बजाय 6 अगस्त को हाजिर होना पड़ेगा

ट्रेनों में कंफर्म सीट न मिलने से मुंबई आना-जाना मुहाल हो गया है। यात्रियों की दिक्कतों को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सात और ट्रेनों को नियमित करने की योजना तैयार की है। अधिकारियों के अनुसार, उद्योगनगरी एक्सप्रेस (12174) व सीतापुर एलटीटी एक्सप्रेस (12108) सप्ताह में मंगलवार व बृहस्पतिवार को मुंबई के लिए चलती है। गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस (15065) का संचालन सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार व रविवार को होता है।

Read More नई दिल्ली: केंद्र सरकार रक्षा बजट में 50,000 करोड़ रुपए बढ़ा सकती है रक्षा बजट

गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस (11080) सिर्फ शनिवार को, लखनऊ एलटीटी एसी एक्सप्रेस (22122) सिर्फ रविवार को, लखनऊ जंक्शन-बांद्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20922) रविवार तथा एलटीटी एक्सप्रेस (12144) सिर्फ मंगलवार को चलती है। सूत्र बताते हैं कि इन सातों ट्रेनों को रेगुलर करने की तैयारी है। अभी आजमगढ़-मुंबई एक्सप्रेस (20104), पुष्पक एक्सप्रेस (12533), कुशीनगर एक्सप्रेस (22537) व अवध एक्सप्रेस (19038) नियमित चलती हैं। 

Read More नवी मुंबई के डॉक्टर से तीन करोड़ का लोन दिलाने का वादा करके फाइनेंस कंपनी के मालिक ने 21 लाख रुपये ठग लिए

अफसरों ने मांगे 20 रैक
रेलवे अधिकारी बताते हैं कि लखनऊ से मुंबई रूट पर एक ट्रेन को रोजाना चलाने के लिए कम से कम चार रैक (बोगियों का सेट) की जरूरत पड़ती है। ऐसे में सात ट्रेनों को रेगुलर करने के लिए 28 रैक चाहिए, जिनमें से 14 उपलब्ध हैं। इसके साथ ही छह रैक आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए चाहिए। सूत्र बताते हैं कि अफसरों ने 20 रैक की मांग की है, जिसकी व्यवस्था की जा रही है। 

Read More नागपुर :  प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से योग दुनिया भर में मनाया जा रहा है - केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 

महीनों से नहीं मिले कंफर्म टिकट
दैनिक यात्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस उप्पल का आरोप है कि करीब आठ महीने से मुंबई रूट की ट्रेनों में यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। अब वेटिंग पर अंकुश होने से हालात और बुरे हो गए हैं। पुष्पक की स्लीपर में शनिवार व रविवार को रिग्रेट है। थर्ड एसी में शनिवार को रिग्रेट व रविवार को 61 वेटिंग है। कुशीनगर एक्सप्रेस में रिग्रेट व अवध एक्सप्रेस में भी सीटें नहीं मिल रही हैं। अन्य ट्रेनों के भी यही हालात हैं।