New Delhi: Seven more trains will run daily to Mumbai
National 

नई दिल्ली : सात और ट्रेनें रोजाना लगाएंगी मुंबई की दौड़, इनको किया जाएगा नियमित; उद्योगनगरी एक्सप्रेस से होगा शुभारंभ

नई दिल्ली : सात और ट्रेनें रोजाना लगाएंगी मुंबई की दौड़, इनको किया जाएगा नियमित; उद्योगनगरी एक्सप्रेस से होगा शुभारंभ मुंबई के यात्रियों को जल्द बड़ी राहत मिलेगी। लखनऊ-मुंबई रूट पर सप्ताह में एक या तीन-चार दिन चलने वाली सात ट्रेनों को रोजाना चलाया जाएगा। इससे करीब 30 हजार यात्रियों का सफर सुहाना होगा। एक सप्ताह में उद्योगनगरी एक्सप्रेस (12174) से इसकी शुरुआत होगी। अभी चार ट्रेनें मुंबई के लिए नियमित चलती हैं। वहीं, उत्तर रेलवे सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि मुंबई के लिए सात ट्रेनों को नियमित करने से हजारों यात्रियों को लाभ होगा। इसके साथ ही रेलवे का राजस्व भी बढ़ेगा।
Read More...

Advertisement