मुंबई : गन प्वाइंट पर किया गया प्रताड़ित; 51 वर्षीय बिजनेसवुमन ने शिकायत दर्ज कराई; नामी फार्मास्यूटिकल कंपनी के 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Mumbai: Harassed at gunpoint; 51-year-old businesswoman files complaint; case filed against 6 individuals from a renowned pharmaceutical company

मुंबई : गन प्वाइंट पर किया गया प्रताड़ित; 51 वर्षीय बिजनेसवुमन ने शिकायत दर्ज कराई; नामी फार्मास्यूटिकल कंपनी के 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

महाराष्ट्र के मुंबई से एक शर्मनाक वारदात सामने आई है। एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में एक 51 वर्षीय बिजनेसवुमन ने शिकायत दर्ज कराई है कि एक फार्मा कंपनी के दफ्तर में उन्हें गन प्वाइंट पर धमकाया गया और प्रताड़ित किया गया। इतना ही नहीं, महिला का अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाया गया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने नामी फार्मास्यूटिकल कंपनी के 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई से एक शर्मनाक वारदात सामने आई है। एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में एक 51 वर्षीय बिजनेसवुमन ने शिकायत दर्ज कराई है कि एक फार्मा कंपनी के दफ्तर में उन्हें गन प्वाइंट पर धमकाया गया और प्रताड़ित किया गया। इतना ही नहीं, महिला का अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाया गया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने नामी फार्मास्यूटिकल कंपनी के 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

 

Read More महिला बीजेपी कार्यकर्ता के साथ छेड़छाड़ के आरोपों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज

शिकायत में महिला ने बताया कि उन्हें मीटिंग के बहाने ऑफिस बुलाया गया था। वहां पहुंचते ही माहौल बदला-बदला लगा, लेकिन महिला समझ पाती उससे पहले ही उनके साथ दुर्व्यवहार शुरू हो गया। आरोप है कि ऑफिस में मौजूद लोगों ने उन्हें डराया-धमकाया और गन प्वाइंट पर रखते हुए उनकी मर्यादा को ठेस पहुंचाने वाली हरकतें कीं। महिला का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें अपमानित किया, धमकाया और उनकी अश्लील वीडियो और फोटो लेकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की।

Read More कल्याण: 40 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धरे गए राजस्व सहायक, तहसीलदार कार्यालय में मचा हड़कंप, दर्ज हुई FIR

पीड़िता ने यह भी कहा कि इस पूरी घटना के दौरान उन्हें गंदी भाषा में अपमानित किया गया और धमकी दी गई कि अगर उन्होंने किसी से इस बारे में बात की, तो रिकॉर्डिंग को वायरल कर दिया जाएगा। इस डर के माहौल के बावजूद महिला ने हिम्मत दिखाई और सीधे पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई। महिला का बयान दर्ज होने के बाद मुंबई पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। एनएम जोशी मार्ग पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों में एमडी जॉय जॉन पास्कल पोस्ट, दिनेश जैन, एल. बी. यादव, मनीष सिन्हा, जयेश कांग्रेसर और एक अन्य आरोपी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस ने तकनीकी सबूत जुटाने, ऑफिस की जांच करने और सभी आरोपियों की भूमिका की पुष्टि करने के लिए टीम तैनात कर दी है।

Read More कांदिवली इलाके में जादू टोना से पैसे डबल करने के नाम पर धोखाधडी !