मुंबई : चेंबूर इलाके मे दो-मंजिला कॉरपोरेट पार्क में भीषण आग

Mumbai: Massive fire breaks out at a two-storey corporate park in Chembur area

मुंबई : चेंबूर इलाके मे दो-मंजिला कॉरपोरेट पार्क में भीषण आग

चेंबूर इलाके में सोमवार तड़के एक दो-मंजिला कॉरपोरेट पार्क में भीषण आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, आग सायन-ट्रॉम्बे रोड स्थित कॉरपोरेट पार्क की दूसरी मंजिल पर बने थॉमस कुक कार्यालय में करीब 1.30 बजे लगी। सूचना मिलने पर आठ फायर इंजन और अन्य दमकल वाहन मौके पर भेजे गए और करीब 4.33 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।  

मुंबई : महाराष्ट्र के मुंबई स्थित चेंबूर इलाके में सोमवार तड़के एक दो-मंजिला कॉरपोरेट पार्क में भीषण आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, आग सायन-ट्रॉम्बे रोड स्थित कॉरपोरेट पार्क की दूसरी मंजिल पर बने थॉमस कुक कार्यालय में करीब 1.30 बजे लगी। सूचना मिलने पर आठ फायर इंजन और अन्य दमकल वाहन मौके पर भेजे गए और करीब 4.33 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।  

 

Read More गोरेगांव: पत्नी की हत्या के बाद व्यक्ति फरार 

एक अधिकारी ने बताया कि आग मुख्य रूप से विद्युत वायरिंग, कार्यालय के फर्नीचर, रिकार्ड, यूपीएस बैटरी बैकअप, फॉल्स सीलिंग, लकड़ी के दरवाजों, कांच की खिड़कियों और अन्य वस्तुओं तक सीमित रही। उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति के घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

Read More मुंबई ;  किसी के उकसावे में न आएं। मैं सभी से शांति बनाए रखने और देश की प्रगति की दिशा में काम करने की अपील करता हूं - विधायक अबू आज़मी