नवी मुंबई से इंदौर आ रही युवती के साथ लग्जरी बस में अश्लील हरकत

A young woman travelling from Navi Mumbai to Indore was molested in a luxury bus.

नवी मुंबई से इंदौर आ रही युवती के साथ लग्जरी बस में अश्लील हरकत

नवी मुंबई से इंदौर आ रही युवती के साथ लग्जरी बस में अश्लील हरकत हुई। परेशान युवती चालक और हेल्पर से मदद मांगती रही और किसी ने ध्यान नहीं दिया। आखिर में रोते हुए मां को काल लगाया तो मां कार लेकर सेंधवा तक गई और बेटी को बस से उतारा। राजेंद्र नगर पुलिस ने आरोपित किशोर सिंह सहित बस के चालक और हेल्पर को भी आरोपित बनाया है। 

नवी मुंबई : नवी मुंबई से इंदौर आ रही युवती के साथ लग्जरी बस में अश्लील हरकत हुई। परेशान युवती चालक और हेल्पर से मदद मांगती रही और किसी ने ध्यान नहीं दिया। आखिर में रोते हुए मां को काल लगाया तो मां कार लेकर सेंधवा तक गई और बेटी को बस से उतारा। राजेंद्र नगर पुलिस ने आरोपित किशोर सिंह सहित बस के चालक और हेल्पर को भी आरोपित बनाया है। 

 

Read More मुंबई : 27 फरवरी को 11 आवेदकों के मामले की सुनवाई करेगी म्हाडा समिति

युवती के साथ अश्लील हरकत 
राजेंद्र नगर टीआई नीरज बिरथरे के अनुसार घटना शुक्रवार रात की है। राजेंद्र नगर क्षेत्र में रहने वाली युवती के साथ अश्लील हरकत हुई है। एक धार्मिक संस्थान से जुड़े परिवार की युवती मुंबई की मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करती है। वह हंस ट्रैवल्स की बस (एआर 11डी 1919) में नवी मुंबई से इंदौर आ रही थी। रास्ते में किशोर सिंह बैठा और युवती से अश्लील हरकतें करना शुरू कर दी।

Read More मुंबई शहर को मिलने वाला है पहला अंडरग्राउंड टनल 

किसी ने ध्यान नहीं दिया 
बताते हैं कि युवती ने बस में बैठे यात्रियों से मदद मांगी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। आखिर में उसने रोते हुए अपनी मां को पूरी घटना बताई। घबराई मां स्वयं कार लेकर इंदौर से रवाना हुई और बस को सेंधवा में रोक लिया। महिला ने हंगामा किया और चालक व हेल्पर को खरीखोटी सुनाई। वह बेटी को कार में लेकर आई और राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। रविवार देर रात पुलिस ने किशोर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। वह नांदेड़ साहेब गुरुद्वारा में कीर्तन करना बता रहा है। टीआई के अनुसार चालक और हेल्पर को भी आरोपित बनाया गया है। 

Read More मुंबई में जगह-जगह अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ लगे चेतावनी वाले पोस्टर...

शराब के नशे में थे चालक और हेल्पर 
शिकायत के बाद पुलिस ने चालक और हेल्पर को बुलाया, लेकिन थाने नहीं आए। युवती ने बताया दोनों शराब के नशे में थे। किशोर सिंह उनका परिचित है, इसलिए रास्ते में बैठाया था। टीआई ने बस थाने बुलवाई, लेकिन संचालक अरुण गुप्ता नहीं आए। उन्होंने कहा कि युवती ने शिकायत नहीं की थी। बस में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जांच करने के बाद चालक और हेल्पर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शून्य पर कायमी की है। विवेचना के लिए केस डायरी सेंधवा पुलिस को भेज दी जाएगी।

Read More मुंबई : 100 साल में जमीन की कीमतें 19,000 गुना बढ़ गई

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल  मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल 
सुप्रीम कोर्ट ने केरल HC के आदेश पर लगाई रोक, मुनंबम जमीन विवाद में यथास्थिति बरकरार रखने का दिया निर्देश
नई दिल्ली : चार साल तक केंद्रीय कर्मियों-पेंशनरों को होगा 10% का आर्थिक नुकसान, सैलरी पर पड़ सकता है असर
राज्य सरकार ने बाबुलनाथ मंदिर कॉम्प्लेक्स के एक हिस्से की ज़मीन की लीज़ को 30 साल के लिए मामूली 1 पर रिन्यू कर दिया
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट; यात्रियों का स्वागत मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी की 12 फुट की मूर्ति से होगा
मुंबई : ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक तेज़ रफ़्तार टेम्पो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, मौत