मुंबई : प्रशासनिक लापरवाही के कारण सड़कों पर धूल, गड्ढे; लोग परेशा

Mumbai: Administrative negligence causes dust and potholes on roads; residents suffer

मुंबई : प्रशासनिक लापरवाही के कारण सड़कों पर धूल, गड्ढे; लोग परेशा

त्योहारों की रोशनी के बीच मुंबई की सड़कों पर अंधेरा पसरा हुआ है। एक ओर लोग दिवाली की तैयारियों में लोग जुटे हैं, तो दूसरी ओर टूटी सड़कें, जाम से भरे रास्ते और बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। प्रशासनिक लापरवाही के कारण सड़कों पर धूल, गड्ढे और टूटी उम्मीदें ही बाकी रह गई हैं। १० किमी की यात्रा में एक घंटा लग रहा है। मुंबई में हर तरफ दिवाली की धूम हैं जबकि मुंबई व उपनगरों में सड़कों पर गड्ढों की समस्या से लोग परेशान हैं।

मुंबई : त्योहारों की रोशनी के बीच मुंबई की सड़कों पर अंधेरा पसरा हुआ है। एक ओर लोग दिवाली की तैयारियों में लोग जुटे हैं, तो दूसरी ओर टूटी सड़कें, जाम से भरे रास्ते और बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। प्रशासनिक लापरवाही के कारण सड़कों पर धूल, गड्ढे और टूटी उम्मीदें ही बाकी रह गई हैं। १० किमी की यात्रा में एक घंटा लग रहा है। मुंबई में हर तरफ दिवाली की धूम हैं जबकि मुंबई व उपनगरों में सड़कों पर गड्ढों की समस्या से लोग परेशान हैं। सड़कों की खराब हालत के कारण निवासियों को ट्रैफिक जाम, समय की बर्बादी और दुर्घटनाओं जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

 

Read More मोबाइल फोन विवाद के चलते युवक का अपहरण; मालवानी पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया

गौरतलब हैं कि मालवणी से मलाड के बीच में कई जगहों पर सड़क खोदी हुई है और अधिकतर जगहों पर बारिश के कारण बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिसकी वजह से २० मिनट का रास्ता तय करने में २ घंटे लग जाते हैं। रातोड़ी निवासी साहिल शेख ने बताया कि ट्रैफिक जाम के कारण उसे रोज लेट हो जाता हैं। जबकि राकेश त्रिपाठी ने बताया कि ट्रैफिक जाम के कारण वह अपनी कार से कम ही सफर करते हैं।

Read More भिवंडी में क्रेन का तार टूटकर गिरने से 22 वर्षीय एक मजदूर की मौत

स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैफिक जाम की वजह से उन्हें हर दिन ज्यादा किराया देना पड़ता हैं क्योंकि ऑटो, टैक्सी वाले भाड़ा बढ़ा देते हैं। बीएमसी दावा करती है कि वे शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करते हैं, लेकिन निवासी अक्सर यह शिकायत करते हैं कि मरम्मत या तो धीमी होती है या फिर खराब गुणवत्ता की होती है। इतनी मुश्किलों के बाद जब रेलवे स्टेशन पर पहुंचते हैं तो ट्रेन में जबर्दस्त भीड़ का सामना करना पड़ता हैं। ट्रेनों में देरी के कारण समस्या और बढ़ जाती है। भीड़, झगड़े, चोरी आम बात हैं।

Read More चेंबूर जिमखाना में मोटरसाइकिल पर गश्त कर रहे कांस्टेबलों को टक्कर मार दी; मामला दर्ज

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : फर्जी भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर वैज्ञानिक मामले में 689 पन्नों की चार्जशीट दाखिल  मुंबई : फर्जी भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर वैज्ञानिक मामले में 689 पन्नों की चार्जशीट दाखिल 
मुंबई : स्टाफ और इंफ्रास्ट्रक्चर होने के बावजूद अस्पताल मरीज़ों को दूसरी जगह भेज रहे हैं
विरार : बिल्डर समय चौहान की हत्या के मामले में गैंगस्टर सुभाष सिंह ठाकुर को क्राइम ब्रांच ने लिया हिरासत में 
मुंबई : पूर्व शिवसेना पार्षद तेजस्वी घोसालकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल
ठाणे : एक्साइज विभाग  ने 1.82 करोड़ की अवैध रूप से लाई जा रही शराब की एक बड़ी खेप ज़ब्त की
मुंबई : आदित्य ठाकरे ने महायुति सरकार पर बृहन्मुंबई नगर निगम चुनावों से पहले वोटरों को खुश करने के लिए गुमराह करने वाली घोषणाएं करने का आरोप लगाया