मुंबई : चलती लोकल ट्रेन में पथराव; 28 वर्षीय युवती घायल

Mumbai: Stones pelted at moving local train; 28-year-old woman injured

मुंबई : चलती लोकल ट्रेन में पथराव; 28 वर्षीय युवती घायल

उपनगरीय लोकल ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हाल ही में रे रोड रेलवे स्टेशन के पास एक चलती लोकल ट्रेन में हुए पथराव में 28 वर्षीय एक युवती घायल हो गई। यह एक ही हफ्ते में इस तरह की तीसरी घटना है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। पीड़ित युवती परेल की निवासी है और एक निजी कंपनी में काम करती है। शुक्रवार शाम को उसने सीएसएमटी-गोरेगांव हार्बर मार्ग की धीमी लोकल पकड़ी थी।

मुंबई : उपनगरीय लोकल ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हाल ही में रे रोड रेलवे स्टेशन के पास एक चलती लोकल ट्रेन में हुए पथराव में 28 वर्षीय एक युवती घायल हो गई। यह एक ही हफ्ते में इस तरह की तीसरी घटना है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। पीड़ित युवती परेल की निवासी है और एक निजी कंपनी में काम करती है। शुक्रवार शाम को उसने सीएसएमटी-गोरेगांव हार्बर मार्ग की धीमी लोकल पकड़ी थी। वह मोटरमैन के पास वाली महिला बोगी में यात्रा कर रही थी। जब ट्रेन रे रोड स्टेशन पहुंची, तो वह कॉटन ग्रीन पर उतरने के लिए दरवाजे के पास खड़ी हो गई। तभी अचानक एक पत्थर उसकी तरफ फेंका गया और उसके सिर पर जा लगा। इस घटना के बाद कॉटन ग्रीन स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने उसे प्राथमिक उपचार दिया, जिसके बाद उसे आगे के इलाज के लिए केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद महिला यात्री वडाला रेलवे पुलिस स्टेशन गई और उसने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई। 

 

Read More मुंबई: 125 वर्ग मीटर से छोटे भूखंडों को 30 साल की अवधि के लिए लीजहोल्ड संपत्तियों में परिवर्तित करने की अनुमति

वडाला रेलवे पुलिस ने बताया कि उसकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। मुंबई लोकल ट्रेनों पर पथराव से घायल हो रही यात्री ध्‍यान रहे, मुंबई की उपनगरीय लोकल ट्रेनों में रोजाना लाखों यात्री यात्रा करते हैं। लेकिन कुछ हिस्सों में होने वाली पथराव की इन घटनाओं से यात्रियों को गंभीर चोटें आ रही हैं, जिनमें कई लोगों को सिर या आंखों में चोट लगने के मामले दर्ज किए गए हैं। एक सप्‍ताह में हुई ये तीसरी घटना यह घटना शिवड़ी और वडाला रेलवे स्टेशनों के पास चलती लोकल पर हुए पथराव की पिछली दो घटनाओं के ठीक बाद हुई है। इन घटनाओं को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरी है। 18 सितंबर को पथराव में महिला हुई थीं जख्‍मी पहली घटना 18 सितंबर 2025 को हुई थी, जब वडाला पूर्व की रहने वाली 39 वर्षीय अनुराधा साव पर शिवड़ी स्टेशन पार करने के बाद पत्थर फेंका गया। पत्थर पहले उनके मोबाइल पर लगा और फिर उनकी बाईं आंख पर। उन्हें लोकमान्य तिलक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Read More नवी मुंबई : ‘माझी वसुंधरा’ अभियान में  प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए एनएमएमसी का प्रयास तेज 

22 सितंबर की महिला हुईं थी जख्‍मी दूसरी घटना 22 सितंबर 2025 को वडाला रेलवे स्टेशन के पास हुई। 21 वर्षीय हर्षदा पवार अपनी ऑफिस से लौट रही थीं और भीड़ के कारण ट्रेन के फुटबोर्ड पर खड़ी थीं। कॉटन ग्रीन और रे रोड स्टेशनों के बीच अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेंका गया पत्थर उनके चेहरे पर लगा, जिससे वे घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल में उपचार मिला।
 

Read More मुंबई: चेक बाउंस मामले में निर्देशक राम गोपाल वर्मा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट