मुंबई : फर्जी पहचान से पासपोर्ट बनवाया;  मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार 

Mumbai : Passport made with fake identity; arrested from Mumbai airport

मुंबई : फर्जी पहचान से पासपोर्ट बनवाया;  मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार 

फर्जी पासपोर्ट के सहारे विदेश भागे एक आरोपित को पुलिस ने दो साल बाद मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बैंकाक से लौटते समय आरोपित जैसे ही छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, मुंबई पहुंचा, एयरपोर्ट प्रशासन ने उसे रोककर एसपी संतकबीरनगर को सूचना दी। इसके बाद यहां से पुलिस टीम मुंबई भेजी गई। कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ट्रांजिट रिमांड पर आरोपित को पुलिस खलीलाबाद लेकर आई।

मुंबई : फर्जी पासपोर्ट के सहारे विदेश भागे एक आरोपित को पुलिस ने दो साल बाद मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बैंकाक से लौटते समय आरोपित जैसे ही छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, मुंबई पहुंचा, एयरपोर्ट प्रशासन ने उसे रोककर एसपी संतकबीरनगर को सूचना दी। इसके बाद यहां से पुलिस टीम मुंबई भेजी गई। कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ट्रांजिट रिमांड पर आरोपित को पुलिस खलीलाबाद लेकर आई।

 

Read More मुंबई: सीबीआई ने रिश्वत लेने के आरोप में जांच शुरू की

एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि दो साल पहले उसने फर्जी पहचान से पासपोर्ट बनवाया था। पकड़े गए आरोपित ने चन्दू पुत्र शंकर, निवासी नेहरू चौक, थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर के नाम से पासपोर्ट धारक बताया गया था। लेकिन जांच में सामने आया कि उसका वास्तविक नाम सुमन्त पुत्र दुलारे, निवासी शनिचरा पट्टी दूबे, पोस्ट ददरी, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर है। इस तरह आरोपित ने गलत पहचान और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाया और वर्ष 2023 में बैंकाक चला गया था। उस समय मामले की जांच में फर्जीवाड़ा उजागर होने पर उसके विरुद्ध लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया था। 

Read More मुंबई: वाडीबंदर इलाके से 58.92 लाख रुपये मूल्य के प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू से संबंधित उत्पाद जब्त किए

ट्रांजिट रिमांड पर लाकर न्यायालय में पेश किया गया
चार सितंबर की रात करीब 2:30 बजे जब आरोपित बैंकाक से लौटकर मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा, तो एयरपोर्ट प्रशासन ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया और एसपी संदीप कुमार मीना को सूचना दी। इसके बाद कोतवाली खलीलाबाद से उप निरीक्षक अनिल कुमार यादव व आरक्षी सुनील कुमार पाल की टीम मुंबई भेजी गई। 
पुलिस टीम ने मुंबई की अदालत से ट्रांजिट रिमांड हासिल किया और फिर आरोपित को खलीलाबाद लाया गया। आगे की कानूनी कार्रवाई के तहत न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपित के पास से फर्जी पासपोर्ट भी बरामद हुआ है। 

Read More मुंबई में रोजाना 1,400 मिलियन लीटर पानी बर्बाद 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन