मुंबई : मनोज जरांगे पाटिल को आखिरकार मुंबई पुलिस ने आजाद मैदान में प्रदर्शन की मंजूरी 

Mumbai: Manoj Jarange Patil finally gets permission from Mumbai Police to protest at Azad Maidan

मुंबई : मनोज जरांगे पाटिल को आखिरकार मुंबई पुलिस ने आजाद मैदान में प्रदर्शन की मंजूरी 

मराठा आरक्षण के मुद्दे पर आंदोलन कर रहे कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल को आखिरकार मुंबई पुलिस ने आजाद मैदान में प्रदर्शन की मंजूरी दे दी है. हालांकि, यह अनुमति केवल एक दिन यानी 29 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक ही दी गई है. इससे पहले बॉम्बे हाई कोर्ट ने जरांगे को मुंबई में आंदोलन की इजाजत देने से मना कर दिया था और राज्य सरकार को खारघर या नवी मुंबई में वैकल्पिक जगह मुहैया कराने का आदेश दिया था. लेकिन पुलिस ने कुछ शर्तों के साथ आजाद मैदान को मंजूरी दे दी है.

मुंबई : मराठा आरक्षण के मुद्दे पर आंदोलन कर रहे कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल को आखिरकार मुंबई पुलिस ने आजाद मैदान में प्रदर्शन की मंजूरी दे दी है. हालांकि, यह अनुमति केवल एक दिन यानी 29 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक ही दी गई है. इससे पहले बॉम्बे हाई कोर्ट ने जरांगे को मुंबई में आंदोलन की इजाजत देने से मना कर दिया था और राज्य सरकार को खारघर या नवी मुंबई में वैकल्पिक जगह मुहैया कराने का आदेश दिया था. लेकिन पुलिस ने कुछ शर्तों के साथ आजाद मैदान को मंजूरी दे दी है.

 

Read More 26 जनवरी को मरीन ड्राइव से बांद्रा-वर्ली सी लिंक तक अंतिम फेज खुलने की उम्मीद

मुंबई पुलिस की क्या-क्या शर्तें?
मुंबई पुलिस के मुताबिक, आंदोलन में अधिकतम 5,000 लोग ही शामिल हो सकते हैं. इसके लिए मैदान का 7,000 वर्ग मीटर क्षेत्र आरक्षित किया गया है. आंदोलन शाम 6 बजे तक खत्म करना अनिवार्य होगा. चूंकि 29 अगस्त को अन्य संगठनों ने भी प्रदर्शन की अनुमति मांगी है, इसलिए आजाद मैदान की जगह सभी को साझा करनी होगी. पुलिस ने कहा है कि जरांगे और उनके समर्थकों को इस आदेश का पालन करना होगा.

Read More चेंबूर जिमखाना में मोटरसाइकिल पर गश्त कर रहे कांस्टेबलों को टक्कर मार दी; मामला दर्ज

डिप्टी सीएम ने कहा, दूसरों को परेशानी न हो
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘प्रदर्शन करना सबका हक है, लेकिन यह भी ध्यान रखना चाहिए कि दूसरों को परेशानी न हो. खासकर मुंबई में लाखों भक्त आते हैं, इसका ख्याल रखना सबकी जिम्मेदारी है.’ जरांगे पाटिल का आंदोलन लगातार चर्चा में है और उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर मुंबई में उन्हें मंच नहीं मिला तो यह लड़ाई और तेज होगी. अब आजाद मैदान की मंजूरी के साथ राज्य सरकार और पुलिस दोनों ही कड़े इंतजाम में जुट गए हैं ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे.

Read More मुंबई : 8.5 करोड़ रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी; बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीमा कंपनी के पूर्व वरिष्ठ प्रबंधक को जमानत देने से इनकार किया

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन