मुंबई : एयर इंडिया की विमान में आई दिक्कत;  वापस मुंबई एयरपोर्ट पर कराना पड़ा लैंड

Mumbai: Air India plane faces problem; had to land back at Mumbai airport

मुंबई : एयर इंडिया की विमान में आई दिक्कत;  वापस मुंबई एयरपोर्ट पर कराना पड़ा लैंड

मुंबई से जोधपुर के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI645 को शुक्रवार 22 अगस्त को कुछ दिक्कतों के कारण वापस मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। इसे लेकर एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि विमान ने जैसे ही उड़ान भरी, उसके बाद उसमें परिचालन संबंधित समस्या सामन आई। इसके बाद फ्लाइट को आनन-फानन में वापस मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। उन्होंने बताया कि मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए कॉकपिट क्रू ने उड़ान को रोकने का फैसला किया और विमान को वापस लैंड कराया। 

मुंबई : मुंबई से जोधपुर के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI645 को शुक्रवार 22 अगस्त को कुछ दिक्कतों के कारण वापस मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। इसे लेकर एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि विमान ने जैसे ही उड़ान भरी, उसके बाद उसमें परिचालन संबंधित समस्या सामन आई। इसके बाद फ्लाइट को आनन-फानन में वापस मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। उन्होंने बताया कि मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए कॉकपिट क्रू ने उड़ान को रोकने का फैसला किया और विमान को वापस लैंड कराया। 

 

Read More मुंबई: CM फडणवीस ने महाराष्ट्र पुलिस सम्मेलन में भाग लिया... विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई

बीच हवा से अचानक वापस लौटा एयर इंडिया का विमान
उन्होंने बताया कि फ्लाइट के लैंड करने के बाद मौजूद यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए विमान की वैकल्पिक व्यवस्था की गई। बता दें कि जून महीने में अहमदाबाद के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सामने एयर इंडिया की फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस विमान में सवाल 240 यात्रियों की मौत हो गई है। जबकि विमान जहां गिरा था, वहां भी कई लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे ने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को झंकझोर कर रख दिया था। इसके बाद दुर्घटनास्थल का दौरान करने के लिए खुद पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे। 

Read More मुंबई शहर को मिलने वाला है पहला अंडरग्राउंड टनल 

मुंबई एयरपोर्ट पर टल गया हादसा
इस घटना के बाद विमानों में तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट रद्द होने के एक के बाद एक कई मामले सामने आए थे। इस बीच मुंबई से भी ऐसी ही खबर सामने आई जहां जोधपुर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण वापस लौटना पड़ा। बता दें कि कुछ दिनों पहले एक और वीडियो मुंबई एयरपोर्ट से सामने आया था। दरअसल मुंबई में मॉनसून इन दिनों जोरों पर है। इस कारण तेज बारिश, हवा और जलभराव के कारण लोग परेशान है। ऐसे में बिगड़ते मौसम के कारण एयर इंडिया के पायलट ने अपनी सूझबूझ से लैंडिंग के दौरान एक बड़े हादसे को टाल दिया। 

Read More मुंबई : 27 फरवरी को 11 आवेदकों के मामले की सुनवाई करेगी म्हाडा समिति

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन