मुंबई : 12 साल की बच्ची का यौन शोषण; 65 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

Mumbai: 12-year-old girl sexually abused; 65-year-old man arrested

मुंबई : 12 साल की बच्ची का यौन शोषण; 65 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

सेंट्रल मुंबई के करी रोड इलाके से डरा देने वाली खबर है। पुलिस ने एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। यह शख्स अपने पड़ोस में रहने वाली एक 12 साल की बच्ची का यौन शोषण करता था। बच्ची ने हिम्मत दिखाई और शख्स की इस करतूत को अपने मोबाइल में रेकॉर्ड किया। बच्ची ने इस वीडियो को अपनी मां को दिखाया, जिसके बाद उनके होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मुंबई : सेंट्रल मुंबई के करी रोड इलाके से डरा देने वाली खबर है। पुलिस ने एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। यह शख्स अपने पड़ोस में रहने वाली एक 12 साल की बच्ची का यौन शोषण करता था। बच्ची ने हिम्मत दिखाई और शख्स की इस करतूत को अपने मोबाइल में रेकॉर्ड किया। बच्ची ने इस वीडियो को अपनी मां को दिखाया, जिसके बाद उनके होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

Read More मरीजों को दी गई नकली दवाइयां... औषधि प्रशासन की कार्रवाई में 1 करोड़ 85 लाख की नकली दवाइयां जब्त !

पुलिस ने  लड़की के पड़ोस में रहने वाले डाकघर के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी को गिरफ्तार किया। एफआईआर के अनुसार, आरोपी की घिनौनी करतूत मई में शुरू हुई। एक दिन बच्ची बिल्डिंग के सेकंड फ्लोर पर कॉमन कॉरिडोर में खड़ी थी।

Read More मुंबई : 15 वर्षीय लड़की को बंधक बनाकर बलात्कार करने के मामले में एक व्यक्ति को 20 साल के कठोर कारावास की सजा

बैड टच किया
बच्ची ने बताया कि आरोपी ने उससे अश्लील इशारे किए। इसके अलावा, एक और दिन जब लड़की अपने पड़ोसी के घर पर ट्यूशन क्लास लेने गई थी तो आरोपी वहां आया। उसने बच्ची के साथ बैड टच किया। 

Read More कल्याण: 40 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धरे गए राजस्व सहायक, तहसीलदार कार्यालय में मचा हड़कंप, दर्ज हुई FIR

बच्ची ने की रिकॉर्डिंग
पुलिस ने कहा कि हाल ही में जब आरोपी ने फिर से उस पर कथित रूप से अश्लील इशारे किए, तो उसने अपने फोन पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया। फिर उसने उसे अपनी मां को दिखाया। इसके बाद उसके माता-पिता ने एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। 

Read More बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष ललित मोदी की याचिका खारिज