मुंबई : बकाएदारों से मनपा वसूलेगी अधिभार... पानी का बिल बकाएदारों से मनपा वसूलेगी अधिभार
Mumbai: Municipal corporation will collect surcharge from defaulters... Municipal corporation will collect surcharge from water bill defaulters
मुंबई में प्रतिदिन 4,000 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति की जाती है। सोसायटी, झोपड़पट्टी और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए अलग-अलग दरें निर्धारित हैं। बड़ी संख्या में नागरिक समय पर पानी का बिल नहीं भरते है। मनपा फरवरी 2020 में पानी का बकाया बिल होने पर उपभोक्ताओं योजना शुरू की थी, जिसके तहत अतिरिक्त अधिभार से छूट दी जाती थी।
मुंबई : पानी का बिल समय पर न भरने वालो से मनपा अब अधिभार वसूलेगी। मनपा इसके पहले तक बकाया बिल पर दो प्रतिशत हर माह ब्याज वसूलती थी। मनपा ने यह निर्णय अप्रैल 2025 से बकाएदारों पर लगाया है। यह अधिभार प्रत्येक तीन महीने पर जारी होने पानी के बिल में देरी होने पर लगाया गया है। मनपा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि जून 2025 तक जारी किए गए बिल का भुगतान नहीं किया गया, तो उस पर चरणबद्ध अधिभार लागू होगा। पहले पानी का बिल समय पर न भरने पर दो प्रतिशत ब्याज लगाया जाता था लेकिन अब इसकी जगह आसान और निश्चित अधिभार प्रणाली लागू की जा रही है।
मुंबई में प्रतिदिन 4,000 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति की जाती है। सोसायटी, झोपड़पट्टी और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए अलग-अलग दरें निर्धारित हैं। बड़ी संख्या में नागरिक समय पर पानी का बिल नहीं भरते है। मनपा फरवरी 2020 में पानी का बकाया बिल होने पर उपभोक्ताओं योजना शुरू की थी, जिसके तहत अतिरिक्त अधिभार से छूट दी जाती थी।
यह योजना शुरू में 90 दिनों के लिए थी लेकिन कोरोना काल में आर्थिक संकट और जनप्रतिनिधियों की मांग को देखते हुए इसे कई बार बढ़ाया गया। इसके बावजूद समय पर बिल भरने वालों की संख्या में विशेष कमी नहीं आई और बकाया राशि लगातार बढ़ती जा रही है। अंततः यह योजना 31 मार्च 2025 को बंद कर दी गई। मनपा अधिकारियों के अनुसार पूर्व की दो प्रतिशत ब्याज वसूली तकनीकी व प्रशासनिक कठिनाइयां आ रही थीं।

