मुंबई : फ्लाइट छूटी तो दौड़कर पकड़ने की कोशिश कर रहा था युवक गिरफ्तार !

Mumbai: A young man was arrested while trying to catch his flight after he missed it!

मुंबई : फ्लाइट छूटी तो दौड़कर पकड़ने की कोशिश कर रहा था युवक गिरफ्तार !

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई जब 25 वर्षीय एक युवक फ्लाइट छूट जाने के बाद रनवे पर दौड़ पड़ा। नवी मुंबई के कलंबोली निवासी इस युवक का नाम पीयूष सोनी है। उसने पटना जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट छूटने के बाद पैनिक में आकर टरमैक (जहां विमान खड़े रहते हैं) की ओर दौड़ लगाई, यह सोचे बिना कि जिस विमान की ओर वह भाग रहा है, वह दरअसल गुजरात के भुज से आया हुआ था। पुलिस और एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, पीयूष सोनी सुबह करीब 9:50 बजे एयरपोर्ट पहुंचा, लेकिन तब तक उसकी फ्लाइट की बोर्डिंग बंद हो चुकी थी।

मुंबई : छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई जब 25 वर्षीय एक युवक फ्लाइट छूट जाने के बाद रनवे पर दौड़ पड़ा। नवी मुंबई के कलंबोली निवासी इस युवक का नाम पीयूष सोनी है। उसने पटना जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट छूटने के बाद पैनिक में आकर टरमैक (जहां विमान खड़े रहते हैं) की ओर दौड़ लगाई, यह सोचे बिना कि जिस विमान की ओर वह भाग रहा है, वह दरअसल गुजरात के भुज से आया हुआ था। पुलिस और एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, पीयूष सोनी सुबह करीब 9:50 बजे एयरपोर्ट पहुंचा, लेकिन तब तक उसकी फ्लाइट की बोर्डिंग बंद हो चुकी थी। जब उसे यह जानकारी मिली कि फ्लाइट उड़ान भर चुकी है, तो उसने हड़बड़ाहट में गेट 42 और 43 के बीच एक इमरजेंसी गेट को जबरन खोल दिया और एयरपोर्ट के उच्च सुरक्षा क्षेत्र ‘एप्रन’ में प्रवेश कर गया। यह वही जगह है जहां विमान खड़े रहते हैं।सोनी को रनवे पर दौड़ता देख ग्राउंड स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप मच गया। एयर इंडिया के एक कर्मचारी ने तुरंत इस घटना की शिकायत दर्ज कराई। गनीमत रही कि उस वक्त कोई विमान टेक-ऑफ या लैंडिंग नहीं कर रहा था, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।

 

Read More दहिसर: मैनहोल ढक्कन चोरी करने के आरोप में ऑटो चालक गिरफ्तार

जब सुरक्षा कर्मियों और CISF ने सोनी से पूछताछ की, तो उसने शुरुआत में यह दावा किया कि कोच ड्राइवर ने गलती से उसे रनवे के पास छोड़ दिया। लेकिन बाद में जांच में सामने आया कि उसने जानबूझकर विमान पकड़ने की कोशिश की थी, क्योंकि उसे लगा कि वह अब भी फ्लाइट में चढ़ सकता है। पीयूष सोनी को भारतीय दंड संहिता और विमान अधिनियम की धाराओं के तहत मानव जीवन को खतरे में डालने और प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसपैठ के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है।

Read More मुंबई : 2020 के सहार नकली मुद्रा केस मामले में तीन आरोपियों को कठोर कारावस की सजा  

फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस बात की गहन जांच कर रही हैं कि आखिर एक यात्री इतनी आसानी से एयरपोर्ट के सबसे संवेदनशील हिस्से में कैसे पहुंच गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा शुरू कर दी है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त उपायों की योजना बनाई जा रही है।

Read More मुंबई को सिंगापुर या शंघाई जैसा बनने की जरूरत नहीं; दूसरी जगहों को मुंबई जैसा बनने की कोशिश करनी चाहिए - मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News