चेंबूर इलाके में पति ने पत्नी को किया आग के हवाले... पत्नी जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही जंग 

In Chembur area, husband set his wife on fire...wife is fighting between life and death

चेंबूर इलाके में पति ने पत्नी को किया आग के हवाले... पत्नी जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही जंग 

चेंबूर इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला को उसके पति ने कथित रूप से आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच हुए घरेलू विवाद के बाद महिला ने गुस्से में खुद पर केरोसिन डाल लिया था, जिसके बाद पति ने जलते हुए कागज का टुकड़ा उस पर फेंक दिया। महिला को गंभीर रूप से जल गई है और वह समय सायन स्थित लोकमान्य तिलक जनरल अस्पताल (सायन अस्पताल) में इलाज के लिए भर्ती है। 38 वर्षीय पीड़िता घरेलू सहायिका के रूप में काम करती है और अपने पति के साथ चेंबूर में रहती है।

मुंबई  : चेंबूर इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला को उसके पति ने कथित रूप से आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच हुए घरेलू विवाद के बाद महिला ने गुस्से में खुद पर केरोसिन डाल लिया था, जिसके बाद पति ने जलते हुए कागज का टुकड़ा उस पर फेंक दिया। महिला को गंभीर रूप से जल गई है और वह समय सायन स्थित लोकमान्य तिलक जनरल अस्पताल (सायन अस्पताल) में इलाज के लिए भर्ती है। 38 वर्षीय पीड़िता घरेलू सहायिका के रूप में काम करती है और अपने पति के साथ चेंबूर में रहती है।

पुलिस को दिए गए बयान में महिला ने बताया कि जब वह अपने काम पर जाने की तैयारी कर रही थी। उसी समय उसका पति उससे शारीरिक संबंध बनाने की मांग करने लगा। महिला ने कहा कि उसे काम के लिए देर हो रही है और उसने इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हुई। महिला के अनुसार, पति ने उसे अपशब्द कहे और उसके चरित्र पर सवाल उठाए।

Read More वाशी ब्रिज कनेक्टिविटी पर ट्रैफिक को और आसान बनाने की उम्मीद

यह सब सुनकर महिला ने गुस्से और निराशा में आकर खुद पर केरोसिन डाल लिया और माचिस से खुद को जलाने की कोशिश की, लेकिन माचिस नहीं जली। उसी दौरान, आरोपी ने रसोई के गैस चूल्हे से एक कागज जलाया और उसे महिला पर फेंक दिया, जिससे महिला के कपड़ों में आग लग गई। इस घटना में महिला के सीने, पेट, पैरों और हाथों पर गंभीर रूप से जलने के घाव हुए हैं। उसे तुरंत सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Read More भिवंडी में क्रेन का तार टूटकर गिरने से 22 वर्षीय एक मजदूर की मौत

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : फर्जी भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर वैज्ञानिक मामले में 689 पन्नों की चार्जशीट दाखिल  मुंबई : फर्जी भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर वैज्ञानिक मामले में 689 पन्नों की चार्जशीट दाखिल 
मुंबई : स्टाफ और इंफ्रास्ट्रक्चर होने के बावजूद अस्पताल मरीज़ों को दूसरी जगह भेज रहे हैं
विरार : बिल्डर समय चौहान की हत्या के मामले में गैंगस्टर सुभाष सिंह ठाकुर को क्राइम ब्रांच ने लिया हिरासत में 
मुंबई : पूर्व शिवसेना पार्षद तेजस्वी घोसालकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल
ठाणे : एक्साइज विभाग  ने 1.82 करोड़ की अवैध रूप से लाई जा रही शराब की एक बड़ी खेप ज़ब्त की
मुंबई : आदित्य ठाकरे ने महायुति सरकार पर बृहन्मुंबई नगर निगम चुनावों से पहले वोटरों को खुश करने के लिए गुमराह करने वाली घोषणाएं करने का आरोप लगाया