नई दिल्ली : कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक बयान; जल्द ही इस्तीफा दे सकते है मंत्री विजय शाह

New Delhi: Objectionable statement on Colonel Sofia Qureshi; Minister Vijay Shah may resign soon

नई दिल्ली : कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक बयान; जल्द ही इस्तीफा दे सकते है मंत्री विजय शाह

भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर जनजातीय मंत्री विजय शाह द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान ने मध्य प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है। इस मामले में मंत्री विजय शाह को केन्द्रीय नेतृत्व से फटकार लगी है। इसके बाद उन्होंने माफी भी मांगी है। भाजपा के विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि, भाजपा हाईकमान ने इस मामले में मंत्री विजय शाह के साथ साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को भी फटकार लगाई है। 

नई दिल्ली : भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर जनजातीय मंत्री विजय शाह द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान ने मध्य प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है। इस मामले में मंत्री विजय शाह को केन्द्रीय नेतृत्व से फटकार लगी है। इसके बाद उन्होंने माफी भी मांगी है। भाजपा के विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि, भाजपा हाईकमान ने इस मामले में मंत्री विजय शाह के साथ साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को भी फटकार लगाई है। 
केंद्रीय नेतृत्व ने दोनों नेताओं से कहा कि, मंत्री पर कार्रवाई करने में इतनी देरी क्यों? केंद्रीय नेतृत्व ने दोनों नेताओं को चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि, भविष्य में यदि कोई नेता पार्टी लाइन से हटकर बयानबाजी करता है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे में कयास लगाए जा रहा है कि विजय शाह मंत्री पद से जल्द ही इस्तीफा दे सकते है।

 

Read More नई दिल्ली : आयुष्मान वय वंदना कार्ड के लिए उम्र सीमा को लेकर दी नई जानकारी; संसदीय समिति की सिफारिश 

इधर, शाह के एक विवादित बयान को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए बयान पर स्वतः संज्ञान लेते हुए 4 घंटे के भीतर विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिए है। विपक्षी दल कांग्रेस ने विजय शाह के इस्तीफे की मांग तेज कर दी है। कांग्रेस के आक्रामक रुख और जनता की नाराजगी को देखते हुए अब बीजेपी बचाव की मुद्रा में है। मंत्री शाह के विवादास्पद बयान से हुई पार्टी की किरकिरी के बाद पार्टी ने डैमेज कंट्रोल की कोशिशें तेज कर दी हैं।

Read More नई दिल्ली: फ्राइंग पैन में खाली गोलियों को गर्म करने की कोशिश; हुआ विस्फोट 


 

Read More नई दिल्ली : विदेशी निवेशकों की शेयर बाजार में वापसी से रुपए में तेजी

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

महिम जामा मस्जिद में मुफ्त मेडिकल ओपीडी और डिस्पेंसरी शुरू, जरूरतमंदों को मिलेगा मुफ्त इलाज महिम जामा मस्जिद में मुफ्त मेडिकल ओपीडी और डिस्पेंसरी शुरू, जरूरतमंदों को मिलेगा मुफ्त इलाज
नई दिल्ली : यूपीएससी के 10 चमकते चेहरे, किसी ने MBBS की तो कोई है आईआईटीयन; पढ़ें टॉप-10 अभ्यर्थियों की कहानी
मुंबई : समृद्धि हाईवे को अगले महीने एडवांस्ड आयईटीएस मिलेगा ताकि एक्सीडेंट कम हों और सेफ्टी बढ़े
मुंबई : बीएमसी  'ई' विभाग के कामों के लिए लागू की गई टेंडर प्रक्रिया में हुई अनियमितता की जांच शुरू
मुंबई : धारावी में 436 झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों को फडणवीस सरकार का बड़ा तोहफा, देवनार में जमीन देने का फैसला
मुंबई: एक्स NIA चीफ सदानंद दाते के हस्ताक्षर वाला नोटिस दिखाकर सवा 2 करोड़ की ठगी, पुलिस ने एक को दबोचा