जांच करने मुंबई पहुंचे CBI अधिकारियों को नहीं किया जाएगा क्वारंटाइन बृह्नमुंबई महानगर पालिका

जांच करने मुंबई पहुंचे CBI अधिकारियों को नहीं किया जाएगा क्वारंटाइन बृह्नमुंबई महानगर पालिका

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मौत मामले की जांच करने गुरुवार शाम को मुंबई पहुंची सीबीआई (CBI) की टीम को क्वारंटाइन के नियम से छूट दी गई है और यहां तक कि बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने भी इसकी घोषणा की है।

उल्लेखनीय है कि इस महीने के शुरुआत में सुशांत सिंह मौत मामले की ही जांच करने आए बिहार के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को बीएमसी ने क्वारंटाइन में भेज दिया था। बीएमसी के अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गृह पृथकवास के नियम से छूट देने का आवेदन किया था।

Read More मुंबई: सेक्सटॉर्शन और उगाही मामले में एक क्रिकेटर समेत 3 गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा एक्शन

उन्होंने कहा कि वे आधिकारिक ड्यूटी पर हैं और उन्होंने क्वारंटाइन के नियमों से छूट देने की मांग की थी। उन्हें होम क्वारंटाइन के नियम से छूट दी गई है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जांच दल के अगले 10 दिनों तक मुंबई में रहने की उम्मीद है।

Read More मुंबई : रेड कार्पेट पर रिहानाने  कुछ ऐसा किया; सोशल मीडिया पर वायरल

महाराष्ट्र सरकार के नियमों के मुताबिक महत्वपूर्ण ड्यूटी पर आने वाले सरकारी अधिकारियों और कोविड-19 ड्यूटी पर आने वाले डॉक्टरों को 7 दिन के गृह पृथकवास के नियम से छूट दी जाती है, लेकिन एक हफ्ते से अधिक समय तक रहने की योजना होने पर बीएमसी से नियम में छूट के लिए आवेदन करना होता है।
अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई की टीम को लेकर आ रहा विमान शाम साढे़ सात बजे मुंबई हवाई अड्डे पर उतरा और टीम में फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी हैं।

Read More मुंबई: संजय निरुपम की गाड़ी पर पथराव, MNS कार्यकर्ता बोले-'गो बैक'

उन्होंने बताया कि टीम सुशांत के अपार्टमेंट भी जाएगी जहां पर वे मृत पाए गए थे। उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस मामले में एकत्र सबूत को सीबीआई को सौंपेगी और जांच में सहयोग करेगी। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने पटना में अभिनेतत्री रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए दर्ज प्राथमिकी में जांच बुधवार को सीबीआई को सौंप दी थी। सुशांत 14 जून को मुंबई के उपनगर बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। (भाषा)

Read More मुंबई: एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, बीएमसी जूनियर इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Tags: