मुंबई  : महाराष्ट्र को देश का पहला बेघर मुक्त राज्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध - मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 

MUMBAI: Government is committed to make Maharashtra the country's first homeless free state - Chief Minister Devendra Fadnavis

मुंबई  : महाराष्ट्र को देश का पहला बेघर मुक्त राज्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध - मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 

महाराष्ट्र को देश का पहला बेघर मुक्त राज्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस दिशा में व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। यह बात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे स्थित यशदा में आयोजित ग्रामविकास व पंचायत राज विभाग राज्य स्तरीय कार्यशाला में कही। मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्रामविकास विभाग ने सराहनीय कार्य किया है और केंद्र सरकार से आगामी 10 लाख नए मकानों को मंजूरी मिलने वाली है।

मुंबई  : महाराष्ट्र को देश का पहला बेघर मुक्त राज्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस दिशा में व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। यह बात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे स्थित यशदा में आयोजित ग्रामविकास व पंचायत राज विभाग राज्य स्तरीय कार्यशाला में कही। मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्रामविकास विभाग ने सराहनीय कार्य किया है और केंद्र सरकार से आगामी 10 लाख नए मकानों को मंजूरी मिलने वाली है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि घर मंजूर होते ही जमीन उपलब्ध कराने के लिए अभियान स्तर पर कार्य किया जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति बेघर न रहे और महाराष्ट्र देश का पहला बेघर मुक्त राज्य बन सके।

 

Read More महाराष्ट्र : मंत्रालय की छठी मंजिल पर प्रवेश प्रतिबंध!

10 लाख घरों की मंजूरी से मिलेगा बेघरों को मिलेगा मकान
मुख्यमंत्री ने प्रशासन को जनोन्मुखी और गतिशील बनाने के लिए मानव संसाधन के कुशल प्रबंधन और तकनीक के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी समझ आवश्यक है। फडणवीस ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मंजूर घरों को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से जोड़ते हुए पहले दिन से ही सौर ऊर्जा से विद्युत आपूर्ति की सुविधा दी जाएगी। इस दिशा में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मानव संसाधन और निधि की व्यवस्था करने का प्रयास अधिकारियों को करना होगा, जिससे रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे।

Read More भिवंडी : कब्रिस्तान के नजदीक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर हत्या ; आरोपी के एनकाउंटर की मांग

सीएम की निगरानी में जारी है 100 डेज कार्यक्रम
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने 100 दिनों का विशेष कार्यक्रम आरंभ किया है, जिसमें क्षेत्रीय कार्यालयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया है। 12,500 कार्यालयों में इस अभियान के तहत बदलाव लाया गया है, जिससे कार्य प्रणाली में पारदर्शिता और जनता का विश्वास बढ़ा है। फडणवीस ने स्वास्थ्य क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा की जा रही बड़ी निवेश की जानकारी दी और कहा कि आगामी पांच वर्षों में सरकार का ध्यान हर 5 किलोमीटर में गुणवत्तापूर्ण सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर रहेगा।

Read More बीड के सरपंच के हत्यारों को मौत की सजा देने की मांग 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : ऐतिहासिक किलों की शान और सुरक्षा के लिए महाविकास अघाड़ी सरकार ने एक अहम कदम; खास कमेटी बनाने का फैसला मुंबई : ऐतिहासिक किलों की शान और सुरक्षा के लिए महाविकास अघाड़ी सरकार ने एक अहम कदम; खास कमेटी बनाने का फैसला
मुंबई : चार फ्लैट्स के घोटाले में माणिकराव कोकाटे के इस्तीफे की मांग
मुंबई: पांच पुलिसकर्मियों को जमानत से इनकार; 'फिरौती' के तौर पर 25 लाख रुपये मांगने और पीड़ितों के परिवार से 5 लाख रुपये मिलने के बाद उन्हें छोड़ने का आरोप 
मुंबई: लैंबॉर्गिनी कार को 251 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सी लिंक पर दौड़ाते हुए वीडियो वायरल; लग्जरी कार जब्त 
मुंबई: कस्टम ने 2.5 किलो सोना और 8.4 किलो हाइड्रोपोनिक वीड बरामद की
मुंबई: महिला यात्री ने गवां दी जान; कई यात्री जख्मी; बंद हो सकती है बाइक टैक्सी