मुंबई : म्हाडा के ग्रैंड लिस्ट में  ४९ विजेताओं को अयोग्य घोषित

Mumbai: 49 winners disqualified in MHADA's grand list

मुंबई : म्हाडा के ग्रैंड लिस्ट में  ४९ विजेताओं को अयोग्य घोषित

 म्हाडा के मुंबई बिल्डिंग रिपेयर एंड रिकंस्ट्रक्शन बोर्ड द्वारा दिसंबर २०२३ में निकाली गई ग्रैंड लिस्ट (विस्तृत सूची) में २६५ घरों के ड्रॉ में अनियमितताओं की जांच आखिरकार पूरी हो गई है। रिपेयर बोर्ड द्वारा जांच रिपोर्ट म्हाडा प्राधिकरण को सौंप दी गई है और ४९ विजेताओं को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इन विजेताओं पर फर्जी दस्तावेज जमा करने का आरोप लगाया गया था।

मुंबई :  म्हाडा के मुंबई बिल्डिंग रिपेयर एंड रिकंस्ट्रक्शन बोर्ड द्वारा दिसंबर २०२३ में निकाली गई ग्रैंड लिस्ट (विस्तृत सूची) में २६५ घरों के ड्रॉ में अनियमितताओं की जांच आखिरकार पूरी हो गई है। रिपेयर बोर्ड द्वारा जांच रिपोर्ट म्हाडा प्राधिकरण को सौंप दी गई है और ४९ विजेताओं को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इन विजेताओं पर फर्जी दस्तावेज जमा करने का आरोप लगाया गया था।

 

Read More मुंबई: मां ने 3 साल के बेटे पर दिखाई हैवानियत, केस दर्ज

चूंकि जांच के दौरान इन विजेताओं के मूल दस्तावेज जमा नहीं किए गए थे इसलिए म्हाडा ने उन्हें अयोग्य घोषित करके घर वितरण को रद्द कर दिया। ये अपात्र निवासी म्हाडा उपाध्यक्ष के समक्ष अपील कर सकते हैं। ध्वस्त या अत्यधिक खतरनाक इमारतों के निवासियों को मरम्मत बोर्ड के ट्रांजिट वैंâप में स्थानांतरित कर दिया जाता है।

Read More मुंबई : टोरेस निवेश धोखाधड़ी सीईओ तौसीफ रियाज को लोनावला से गिरफ्तार

ढह गई या अत्यधिक खतरनाक इमारत के पुनर्विकास के बाद इन निवासियों को उनके सही घर वितरित किए जाते हैं। हालांकि, इसी समय कुछ निवासियों की इमारतों का विभिन्न कारणों से पुनर्विकास नहीं हो पाता है और उन्हें ट्रांजिट कैंपों में रहना पड़ता है। ऐसे निवासियों को पात्र घर उपलब्ध कराने के लिए सुधार मंडल ने एक व्यापक सूची तैयार की है।

Read More मुंबई पुलिस एक्टर हमले के आरोपी शरीफुल इस्लाम का फेस रिकॉग्नाइजेशन टेस्ट कराएगी

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : ठाणे से मुलुंड के बीच 21 किलोमीटर लंबी वॉटर टनल बनाने की योजना मुंबई : ठाणे से मुलुंड के बीच 21 किलोमीटर लंबी वॉटर टनल बनाने की योजना
मुंबई : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना नेता यशवंत किलेदार की मुंबई में प्रस्तावित बिहार भवन के निर्माण को रोकने की धमकी पर बिहार सरकार ने दिया जवाब 
मुंबई लोकल यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से बड़ा कदम! अप्रैल 2026 से पटरी पर उतरेगी ऑटोमैटिक डोर नॉन एसी लोकल
मुंबई  : नए मेयर के लिए अभी और करना होगा इंतजार ; बीजेपी गणतंत्र दिवस के बाद 27 जनवरी को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करे
कल्याण- डोंबिवली में मनसे ने विकास के नाम पर समर्थन दिया- एकनाथ शिंदे
मुंबई : शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह विवाद मामले में 18 फरवरी तक टली सुनवाई