grand
Mumbai 

मुंबई : गणेश गली और खेतवाड़ी में गणेशोत्सव की भव्य तैयारियां; अमरावती में बप्पा की अनोखी मूर्तियां

मुंबई : गणेश गली और खेतवाड़ी में गणेशोत्सव की भव्य तैयारियां; अमरावती में बप्पा की अनोखी मूर्तियां महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की भव्य तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं. अमरावती में मूर्तिकार नरेश जोहरे द्वारा बनाई जा रही विशेष थीम और पर्यावरण के अनुकूल प्रतिमाओं की मांग महाराष्ट्र के साथ मध्यप्रदेश और तेलंगाना तक है. यहां बाल गणेश, पशुपतिनाथ और तूतारी रूप में बप्पा की मूर्तियां तैयार की जा रही हैं.  
Read More...
Maharashtra 

मुंबई : सीएसएमटी स्टेशन परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य मूर्ति लगाने की मंज़ूरी 

मुंबई : सीएसएमटी स्टेशन परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य मूर्ति लगाने की मंज़ूरी  मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य विधानसभा को बताया कि केंद्र सरकार ने मुंबई के सीएसएमटी स्टेशन परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की एक भव्य मूर्ति लगाने की मंज़ूरी दे दी है। सदन में बोलते हुए फडणवीस ने कहा कि एक बार जब नई प्रस्तावित योजना को ज़रूरी मंज़ूरी मिल जाएगी, तो सीएसएमटी में शिवाजी महाराज की मूर्ति लगाई जाएगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री सदन में एक सवाल का जवाब दे रहे थे, जहाँ फडणवीस ने कहा कि यह मूर्ति हेरिटेज रेलवे स्टेशन पर चल रहे बड़े पैमाने पर रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट का हिस्सा होगी। 
Read More...
National 

वैशाली विधानसभा सीट पर महागठबंधन के उम्मीदवार अब अपने ही साथी के खिलाफ मैदान में खड़े हो गए

वैशाली विधानसभा सीट पर महागठबंधन के उम्मीदवार अब अपने ही साथी के खिलाफ मैदान में खड़े हो गए वैशाली जिले में बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का नामांकन आज अंतिम दिन है। इस दौरान तमाम राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों को टिकट देने में जुटे हुए हैं। मुकेश साहनी की पार्टी को महागठबंधन में कितनी सीटें मिली हैं, इसकी अभी तक अधिकारी घोषणा नहीं हुई है। वैशाली विधानसभा सीट पर महागठबंधन के उम्मीदवार अब अपने ही साथी के खिलाफ मैदान में खड़े हो गए हैं। कांग्रेस के सिंबल पर संजीव कुमार ने 15 नवंबर को नामांकन दाखिल किया, जबकि राजद के सिंबल पर अजय कुशवाहा 17 नवंबर को यानी आज नामांकन करेंगे। इस स्थिति से गठबंधन के कार्यकर्ता असमंजस में हैं और जनता में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
Read More...
Mumbai 

मुंबई : 28 सितंबर 2025 को “संत समागम एवं क्षमापना दिवस” का भव्य आयोजन

मुंबई : 28 सितंबर 2025 को “संत समागम एवं क्षमापना दिवस” का भव्य आयोजन महावीरायतन फ़ाउंडेशन के तत्वावधान में “संत समागम एवं क्षमापना दिवस” का भव्य आयोजन रविवार, 28 सितंबर 2025 को दोपहर 2:30 बजे तेरापंथ भवन, कांदिवली (पूर्व), मुंबई में संपन्न होगा। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल माननीय श्री गुलाब चंद कटारिया जी मुख्य अतिथि तथा केंद्रीय मंत्री श्री पद यशो नायक जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह महोत्सव सम्पूर्ण मानवता में शांति, करुणा और क्षमा का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का पावन प्रयास है। विविध संस्कृतियों, विचारधाराओं और समुदायों को एक सूत्र में बाँधते हुए यह आयोजन आत्मीयता, सद्भाव और अहिंसा के वैश्विक मूल्यों की स्थापना में ऐतिहासिक पहल सिद्ध होगा।  
Read More...

Advertisement