मुंबई से श्रीनगर जाने की योजना बना रहे हजारों पर्यटकों ने ट्रिप रद्द 

Thousands of tourists planning to go from Mumbai to Srinagar canceled the trip

मुंबई से श्रीनगर जाने की योजना बना रहे हजारों पर्यटकों ने ट्रिप रद्द 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद मुंबई समेत पूरे देश के सैलानियों में दहशत का माहौल है। मुंबई से श्रीनगर जाने की योजना बना रहे हजारों पर्यटकों ने अपनी ट्रिप तत्काल रद्द कर दी है। इस बीच श्रीनगर से लौटने की जल्दबाजी में फ्लाइट के किराए में जबरदस्त उछाल देखा गया। इससे सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। हालांकि, डीजीसीए की तरफ से एडवाइजरी जारी होने के बाद लोगों को राहत मिली।

मुंबई: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद मुंबई समेत पूरे देश के सैलानियों में दहशत का माहौल है। मुंबई से श्रीनगर जाने की योजना बना रहे हजारों पर्यटकों ने अपनी ट्रिप तत्काल रद्द कर दी है। इस बीच श्रीनगर से लौटने की जल्दबाजी में फ्लाइट के किराए में जबरदस्त उछाल देखा गया। इससे सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। हालांकि, डीजीसीए की तरफ से एडवाइजरी जारी होने के बाद लोगों को राहत मिली। एयरलाइन कंपनियों ने भी टिकट रद्द करने और दोबारा शेड्यूल करने पर लगने वाले शुल्क को हटा दिया। साथ ही टिकट कैंसल करने पर फुल रिफंड करने की भी घोषणा की गई।

 

Read More मुंबई : समुद्र से कचरा हटाने के लिए रिमोट नाव; सोमवार से बधवार पार्क में तैनात होगी

मई-जून के ट्रिप भी कैंसल
नीम हॉलीडेज के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष अगरवाल ने कहा कि गर्मी की छुट्टियों में बड़ी तादाद में लोग कश्मीर जाते हैं। लेकिन पहलगाम की दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरे पर्यटन उद्योग को झकझोर कर रख दिया है। जब 27-28 निर्दोष लोगों की जान जाती है, तो डर और असुरक्षा का माहौल बनना स्वाभाविक है। जिन लोगों ने मई के लिए प्लान किया था, वे भी बुकिंग कैंसल कर रहे हैं। कुछ लोग जून की बुकिंग भी रद्द करने के लिए संपर्क कर रहे हैं। लेकिन उन्हें समझाया जा रहा है कि वे जल्दबाजी में निर्णय न लें। वहां चीजें सामान्य होंगी। प्रशासन और सुरक्षाबल इस दिशा में काम कर रहे हैं।

Read More गोरेगांव के तीन नाबालिग लड़के जंगल में खो जाने के बाद बचा लिए गए