नई दिल्‍ली : तहव्वुर राणा तुरंत फांसी दी जानी चाहिए लेकिन सरकार बिहार चुनाव के दौरान ऐसा करेगी  - सांसद संजय राउत

New Delhi: Tahawwur Rana should be hanged immediately but the government will do so during Bihar elections - MP Sanjay Raut

नई दिल्‍ली : तहव्वुर राणा तुरंत फांसी दी जानी चाहिए लेकिन सरकार बिहार चुनाव के दौरान ऐसा करेगी  - सांसद संजय राउत

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की सड़कों को मासूमों की खून से लाल करने वाले गुनहगार को आखिरकार न्‍याय के कठघरे तक ले आया गया है. तमाम प्रयासों और ठोस सबूतों के आधार पर मुंबई हमले के मास्‍टरमाइंड तहव्‍वुर राणा को अमेरिका से भारत लाने में सफलता मिली है. अब सबके मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि इस दरिंदे को कब तक फांसी के फंदे पर लटकाया जाएगा.

नई दिल्‍ली : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की सड़कों को मासूमों की खून से लाल करने वाले गुनहगार को आखिरकार न्‍याय के कठघरे तक ले आया गया है. तमाम प्रयासों और ठोस सबूतों के आधार पर मुंबई हमले के मास्‍टरमाइंड तहव्‍वुर राणा को अमेरिका से भारत लाने में सफलता मिली है. अब सबके मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि इस दरिंदे को कब तक फांसी के फंदे पर लटकाया जाएगा. बता दें कि मुंबई हमले में शामिल रहे अजमल कसाब को बहुत पहले फांसी दिया जा चुका है. तहव्‍वुर राणा की फांसी की कयासबाजी के बीच उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के नेता और संजय राउत ने बड़ा दावा किया है. उन्‍होंने कहा कि तहव्‍वुर राणा को बिहार विधानसभा चुनाव तक फांसी नहीं दिया जाएगा. बिहार में इस साल अक्‍टूबर-नवंबर में चुनाव होने हैं.

 

Read More नई दिल्ली : एंटी-रेट्रोवायरल दवाओं की कमी से जुड़ी याचिका पर कल SC में सुनवाई

शिवसेना-यूबीटी सांसद संजय राउत ने कहा कि 26/11 आतंकी हमले के मुख्य आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा (जिसे भारत प्रत्यर्पित किया गया था) को तुरंत फांसी दी जानी चाहिए और दावा किया कि सरकार बिहार चुनाव के दौरान ऐसा करेगी. राउत ने यह भी मांग की कि कुलभूषण जाधव को वापस घर लाया जाना चाहिए. जाधव को साल 2016 में पकड़ा गया था और कथित जासूसी के लिए एक पाकिस्तानी सैन्य अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी.

Read More  नई दिल्ली: आज भारत लाया जाएगा देश का सबसे बड़ा दुश्मन! 

भारत ने पाकिस्तान के आरोपों को मनगढ़ंत बताते हुए खारिज कर दिया है. नई दिल्ली के अनुसार जाधव को ईरान में अगवा किया गया था, जहां उनके वैध व्यापारिक हित थे और उन्हें पाकिस्तान लाया गया. जाधव को बचाने के लिए भारत ने अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का रुख किया, जिसने पाकिस्तान को उनकी फांसी पर रोक लगाने का आदेश दिया.

Read More नई दिल्ली: ऑनलाइन जुए और सट्टेबाजी; प्रभावशाली कानून बनाने की तैयारी