जलगांव में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया

Jalgaon recorded a maximum temperature of 43.7 degrees Celsius

जलगांव में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया

महाराष्ट्र के कई जिलों में गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. कई जिलों में तापमान 43 डिग्री के पार हो गया है. 9 अप्रैल 2025 को जलगांव में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि महाबलेश्वर में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.  पुणे में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि यहां न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. लोहगांव में भी अधिकतम पारा 42 डिग्री के पार रहा.

जलगांव : महाराष्ट्र के कई जिलों में गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. कई जिलों में तापमान 43 डिग्री के पार हो गया है. 9 अप्रैल 2025 को जलगांव में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि महाबलेश्वर में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.  पुणे में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि यहां न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. लोहगांव में भी अधिकतम पारा 42 डिग्री के पार रहा. यहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा. फिलहाल बारिश की यहां कोई संभावना जताई नहीं गई है. अहमदनगर में न्यूनतम पारा 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा. 

मालेगांव में भी 43 डिग्री के पार रहा तापमान 
इसके अलावा मालेगांव में भी अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि नाशिक में अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रहा. नाशिक में न्यूनतम पारा 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सोलापुर में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि यहां न्यूनतम पारा 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा. उस्मानाबाद में न्यूनतम पारा 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. 

Read More महाराष्ट्र : वाइन उद्योग समूहों को 38 करोड़ 71 लाख रुपए का अनुदान मंजूर

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन