ठाणे में लोन विवाद में दुकानदार का अपहरण

Shopkeeper kidnapped in Thane over loan dispute

ठाणे में लोन विवाद में दुकानदार का अपहरण

महाराष्ट्र के ठाणे से एक लोन विवाद की खबर सामने आ रही है। जहां एक मोबाइल फोन रिपेयर शॉप के मालिक का कथित तौर पर अपहरण किया गया और लोन विवाद को लेकर उसे बुरी तरह पीटा गया। पीड़ित ने आरोपियों में से एक से पैसे उधार लिए थे, लेकिन वह नियमित रूप से किश्तें चुकाने में असमर्थ था।

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे से एक लोन विवाद की खबर सामने आ रही है। जहां एक मोबाइल फोन रिपेयर शॉप के मालिक का कथित तौर पर अपहरण किया गया और लोन विवाद को लेकर उसे बुरी तरह पीटा गया। पीड़ित ने आरोपियों में से एक से पैसे उधार लिए थे, लेकिन वह नियमित रूप से किश्तें चुकाने में असमर्थ था।

 

Read More मुंबई: बैंकॉक से 8 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हाइड्रोपोनिक वीड की तस्करी करने के आरोप में दो अलग-अलग मामलों में तीन लोग गिरफ्तार 

पुलिस के मुताबिक, 28 मार्च को पांच लोग पीड़ित को उसके घर के पास से अगवा कर ले गए और उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर भोईवाड़ा स्थित लोन देने वाले के दफ्तर ले गए। वहां, आरोपियों ने पीड़ित को हॉकी स्टिक, बेल्ट और अन्य वस्तुओं से चार घंटे तक पीटा और फिर उसे छोड़ दिया।

Read More मुंबई : पहले से शादीशुदा के बावजूद की शादी, बनाया अश्लील वीडियो... महिला पुलिस अधिकारी से ब्लैकमेलिंग कर मांगी रंगदारी 

पीड़िता की शिकायत के आधार पर, 29 मार्च को आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। बाद में इस मामले की जांच खड़कपाड़ा पुलिस को सौंप दी गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

Read More  मुंबई: स्ंटैडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा को झटका; मुंबई पुलिस ने मांग को कर दिया खारिज