ठाणे: आरएसएस के ट्रेनिंग कैंप पर पत्थरबाजी; अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Thane: Stone pelting at RSS training camp; FIR lodged against unknown persons

ठाणे: आरएसएस के ट्रेनिंग कैंप पर पत्थरबाजी; अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में आयोजित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के ट्रेनिंग कैंप पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है. इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. जिले के डोंबिवली के कचोरे में रविवार रात को हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है. इलाके में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है. पुलिस जांच में जुटी है. तिलकनगर के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय कुमार कदम ने बताया कि हमलावरों की पहचान करने के लिए इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है.

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में आयोजित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के ट्रेनिंग कैंप पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है. इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. जिले के डोंबिवली के कचोरे में रविवार रात को हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है. इलाके में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है. पुलिस जांच में जुटी है. तिलकनगर के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय कुमार कदम ने बताया कि हमलावरों की पहचान करने के लिए इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है. उन्होंने कहा, "रविवार रात 8 बजे जब यह घटना हुई, तब आरएसएस शाखा के बच्चे मैदान में प्रशिक्षण ले रहे थे. शिकायत के आधार पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. जांच शुरू कर दी है."

एक स्थानीय आरएसएस कार्यकर्ता ने दावा किया कि एक महीने में दो बार प्रशिक्षण सत्रों पर पत्थर फेंके गए हैं. बताते चलें कि पिछले साल अक्टूबर में राजस्थान की राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक कार्यक्रम के दौरान चाकू और डंडों से कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था. शरद पूर्णिमा के अवसर पर जयपुर के करणी विहार में खीर बांटे जाने का कार्यक्रम रखा गया था.

Read More ठाणे :  व्यक्ति ने फर्जी फेसबुक विज्ञापन के झांसे में आकर शेयर निवेश घोटाले में 47 लाख रुपये गंवा दिए

इसी अज्ञात लोगों ने संघ कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया. हमले में 7 से 8 कार्यकर्ता घायल हो गए, उनको जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया. राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, विधायक गोपाल शर्मा सहित कई हस्तियां घायलों का हालचाल लेने अस्पताल पहुंची थी. इस दौरान कैबिनेट मंत्री राठौर ने अपना गुस्सा जाहिर किया था.

Read More MMRDA ने कुर्ला में 1,336 अवैध रूप से रहने वालों के खिलाफ FIR दर्ज की

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

Holi 2026 Mumbai: मुंबई में होली के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई में 16,727 चालान  वसूले ₹1.99 करोड़ Holi 2026 Mumbai: मुंबई में होली के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई में 16,727 चालान वसूले ₹1.99 करोड़
मुंबई: ATS ने प्रतिबंधित आतंकी ग्रुप्स से लिंक होने की वजह से कुर्ला, गोवंडी, शिवाजी नगर में तलाशी ली
ठाणे में प्रदर्शनकारियों ने VSR एयरक्राफ्ट की होलिका जलाई, अजित पवार की मौत की जांच की मांग की
Pune : नागरिक अब हर सोमवार को बिना अपॉइंटमेंट के सीधे पुलिस कमिश्नर से मिल सकते है
मुंबई के बोरीवली इलाके में ज्वेलरी शॉप में 7.88 करोड़ की चोरी, मामले में तीन गिरफ्तार
पुणे कोरेगांव पार्क-मुंधवा रोड पर रॉयर फार्म में होली प्रोग्राम के दौरान लाइट गर्डर गिरने से 15 से 16 लोगों के घायल होने की खबर