पालघर के रासायनिक कंपनी में बड‍़ा हादसा... आग लगने से 6 कर्मचारी झुलसे

Big accident in chemical company of Palghar... 6 employees burnt in fire

पालघर के रासायनिक कंपनी में बड‍़ा हादसा... आग लगने से 6 कर्मचारी झुलसे

पालघर जिले में तारापुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को एक रासायनिक इकाई में आग लग जाने से छह कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने  बताया कि इकाई के एक हिस्से में दोपहर 12 बजे आग लग गई। कंपनी प्रबंधन के आग लगने के बाद दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी। कपंनी के कर्मचारियों ने तुरंत आग को बुझाने का प्रयास किया और इस पर काबू पा लिया।

पालघर: पालघर जिले में तारापुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को एक रासायनिक इकाई में आग लग जाने से छह कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि इकाई के एक हिस्से में दोपहर 12 बजे आग लग गई। कंपनी प्रबंधन के आग लगने के बाद दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी। कपंनी के कर्मचारियों ने तुरंत आग को बुझाने का प्रयास किया और इस पर काबू पा लिया।

मिली जानकारी के अनुसार “छह श्रमिक आग में झुलस गए, जिनकी पहचान राज मौर्या (45), निशिकांत चौधरी (36), पवन देसले (32), संतोष हिंडलेकर (49), आदेश चौधरी (25) और चंदन शाह (32) के रूप में हुई है। इनमें से तीन की हालत गंभीर है। सभी छह को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) अग्निशमन केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही इकाई के कर्मचारियों ने आग बुझा ली थी।

Read More मुंबई के गोवंडी में BEST बस ने 25 साल की बाइक सवार को कुचला, ड्राइवर और स्टेस्टिल को गिरफ्तार किया

कंपनी में आग लगने के बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची लेकिन उससे पहले ही कंपनी के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र कि पालघर जिले के तारापुर MIDC में एक फार्मा कंपनी के ड्रायर से निकले केमिकल के संपर्क में आने से 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का बोइसर के तुंगा अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

बता दें कि इसके पहले भी ठाणे जिले में एक फार्मास्युटिकल इकाई में आग लगी थी। पालघर में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) क्षेत्र में स्थित एक फार्मास्युटिकल इकाई में 21 जुलाई को दोपहर करीब दो बजे आग लग गई थी। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ था।

Read More मुंबई : तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर से 14 वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मौत

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन