भिवंडी में लड़कियों का पीछा करना 15 साल के लड़के को पड़ा भारी... पुलिस ने हिरासत में लिया

Chasing girls in Bhiwandi proved costly for a 15 year old boy... Police took him into custody

भिवंडी में लड़कियों का पीछा करना 15 साल के लड़के को पड़ा भारी...  पुलिस ने हिरासत में लिया

भिवंडी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के बाद किशोर को हिरासत में लेकर सुधार गृह भेज दिया गया है।  उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 78 (पीछा करना) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के भिवंडी में पुलिस ने लड़कियों का पीछा करने के आरोप में 15 साल के एक लड़के को हिरासत में लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।  

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक लड़की द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, यह घटना सोमवार रात करीब आठ बजे हुई। पुलिस ने बताया कि जब लड़की सड़क पर अकेली जा रही थी, तभी आरोपी ने उसका पीछा किया और उसे आपत्तिजनक इशारे किए।  उन्होंने बताया कि आरोपी किशोर ने तीन अन्य लड़कियों का भी पीछा किया, जो पीड़िता की दोस्त हैं।

भिवंडी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के बाद किशोर को हिरासत में लेकर सुधार गृह भेज दिया गया है।  उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 78 (पीछा करना) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

Read More मुंबई : नाव दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन