नवी मुंबई में 7.9 करोड़ रुपये मूल्य का 8 मीट्रिक टन लाल चंदन जब्त !

8 metric tonnes of red sandalwood worth Rs 7.9 crore seized in Navi Mumbai!

नवी मुंबई में 7.9 करोड़ रुपये मूल्य का 8 मीट्रिक टन लाल चंदन जब्त !

एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर न्हावा शेवा में जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) में एक कंटेनर को रोकने के बाद उसकी तलाशी ली गई। कंटेनर में पॉलिश किए गए ग्रेनाइट स्लैब और सीमेंट ईंटों के नीचे छुपाए गए 6 टन लाल चंदन का पता चला। इस दौरान पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की।

नवी मुंबई : जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट  में राजस्व खुफिया निदेशालय ने 7.9 करोड़ रुपये मूल्य का 8 मीट्रिक टन लाल चंदन जब्त किया। इसे ग्रेनाइट संगमरमर स्लैब की आड़ में निर्यात करने की तैयारी की जा रही थी। डीआरआई की मुंबई जोनल यूनिट ने निर्यातक, कमीशन दलाल, गोदाम प्रबंधक और ट्रांसपोर्टर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर न्हावा शेवा में जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) में एक कंटेनर को रोकने के बाद उसकी तलाशी ली गई। कंटेनर में पॉलिश किए गए ग्रेनाइट स्लैब और सीमेंट ईंटों के नीचे छुपाए गए 6 टन लाल चंदन का पता चला। इस दौरान पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की।

Read More ठाणे: हनीमून के लोकेशन को लेकर हुई भयंकर लड़ाई, गुस्साए ससुर ने दामाद पर फेंका तेजाब

इनसे मिली जानकारी के आधार पर तेलंगाना के अहमदनगर, नासिक और हैदराबाद में भी छापे मारे गए। इसके बाद नासिक में दो टन लाल चंदन जब्त किया गया। इस खेप को भी आने वाले दिनों में निर्यात किया जाना था। लाल चंदन एक संरक्षित प्रजाति है और सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के तहत इसका निर्यात प्रतिबंधित है।

Read More माहिम बीच के पास के निवासियों ने बढ़ते उपद्रव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन