मुंबई के अधिकारी को अश्लील बातें कर फंसाया जाल में... अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी !

Mumbai officer trapped by talking vulgarly... threatened to make vulgar video and make it viral!

मुंबई के अधिकारी को अश्लील बातें कर फंसाया जाल में... अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी !

मुंबई पुलिस ने आरोपी को ट्रेस किया तो पता चला कि फोन करने वाला आरोपी अलवर के मेवात क्षेत्र का रहने वाला है। इस पर मुंबई पुलिस अलवर पहुंची, जहां अलवर पुलिस की मदद से आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी कई लोगों को ठग चुका है।

मुंबई : मुंबई के एक बड़े अधिकारी को एक शख्स ने 'ड्रीम गर्ल' बनकर अश्लील बातें करके अपने जाल में फंसाया और 50 हजार रुपए ऐंठ लिए। इस हैरान कर देने वाले मामले में आरोपी राजस्थान के अलवर का रहने वाला है। इस दौरान आरोपी ने अधिकारी का अश्लील वीडियो भी बनाया और वायरल करने की धमकी देते हुए लगातार को ब्लैकमेल करने लगा।

बाद में परेशान होकर अधिकारी ने पुलिस में शिकायत की। इस पर पुलिस ने अलवर पहुंचकर आरोपी युवक को दबोच लिया। मुंबई पुलिस ने रैणी थाना पुलिस के सहयोग से आरोपी को दबोचा है। आरोपी के कब्जे से कई अश्लील वीडियो और जानकारी भी हासिल हुई है। मुंबई पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी युवक से और भी कई बड़े खुलासे होंगे।

रैणी थाना पुलिस ने बताया कि इस मामले में मुंबई पुलिस ने अलवर आकर सेक्सटॉर्शन के एक आरोपी के बारे में जानकारी दी। इस पर पुलिस टीम बनाकर आरोपी आशीष स्वामी को हिरासत में लेकर मुंबई पुलिस को सुपुर्द किया गया। उन्होंने बताया कि ठग आशीष स्वामी ने मुंबई के एक बड़े अधिकारी को अपनी बातों में फंसाया और लड़की बनकर उसके साथ अश्लील कॉल की।

Read More कल्याण-डोंबिवली में आवारा कुत्तों के हमले;  जनवरी से अक्टूबर तक 18,705 लोग शिकार; कुत्ते के काटने से युवक की मौत 

इस दौरान ठग ने अधिकारी के अश्लील वीडियो बनाए और उसके बाद आरोपी अधिकारी को ब्लैकमेल करने लगा। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने पीड़ित से अपने खाते में 50 हजार रुपए भी डलवा लिए।

रैणी पुलिस ने बताया कि आरोपी आशीष लगातार अधिकारी को ब्लैकमेल कर रुपए देने का दबाव बना रहा था। इस दौरान आरोपी ने पीड़ित से 50 हजार रुपए भी अपने बैंक खाते में डलवा लिए। इसके बाद भी आरोपी लगातार पीड़ित को परेशान कर रहा था। इस पर परेशान पीड़ित ने मामले की सूचना मुंबई पुलिस को दी।

Read More रिश्वत  के आरोप में एक पुलिसकर्मी और एक वरिष्ठ जेल अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज 

मुंबई पुलिस ने आरोपी को ट्रेस किया तो पता चला कि फोन करने वाला आरोपी अलवर के मेवात क्षेत्र का रहने वाला है। इस पर मुंबई पुलिस अलवर पहुंची, जहां अलवर पुलिस की मदद से आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी कई लोगों को ठग चुका है।

Read More मुंबई : तीन प्रमुख भूखंडों की नीलामी के बीएमसी के प्रस्ताव को बोलीदाताओं से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल  मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल 
सुप्रीम कोर्ट ने केरल HC के आदेश पर लगाई रोक, मुनंबम जमीन विवाद में यथास्थिति बरकरार रखने का दिया निर्देश
नई दिल्ली : चार साल तक केंद्रीय कर्मियों-पेंशनरों को होगा 10% का आर्थिक नुकसान, सैलरी पर पड़ सकता है असर
राज्य सरकार ने बाबुलनाथ मंदिर कॉम्प्लेक्स के एक हिस्से की ज़मीन की लीज़ को 30 साल के लिए मामूली 1 पर रिन्यू कर दिया
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट; यात्रियों का स्वागत मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी की 12 फुट की मूर्ति से होगा
मुंबई : ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक तेज़ रफ़्तार टेम्पो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, मौत