दिल्ली: हिंसाग्रस्त चांद बाग में मिला खुफिया विभाग के अधिकारी का शव

दिल्ली: हिंसाग्रस्त चांद बाग में मिला खुफिया विभाग के अधिकारी का शव

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हिंसाग्रस्त इलाके चांदबाग से इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) अधिकारी अंकित शर्मा का शव मिला है। उनकी हत्या पथराव में की गई है। शव को पास ही छिपा दिया गया था। मृतक अधिकारी अंकित शर्मा खजूरी में रहते थे। मंगलवार शाम वह ड्यूटी से घर लौट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान चांद बाग पुलिया पर कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। 25 साल के अंकित इंटेलिजेंस ब्यूरो में सिक्योरिटी असिस्टेंट की पोस्ट पर कार्यरत थे। मंगलवार शाम से थे गायब
अंकित का शव चांद बाग पुलिया पर नाले से निकाला गया है। आरोप है कि मंगलवार शाम को जब वह ड्यूटी से घर लौट रहे थे, तभी चांद बाग पुलिया पर कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। उनकी पीट-पीट कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को नाले में फेंक दिया। अंकित घर नहीं पहुंचे तो परिजन परेशान हो गए। परिजन मंगलवार से ही उनकी तलाश में थे। अंकित के पिता रविंदर शर्मा भी आईबी में हेड कांस्टेबल हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि पिटाई के साथ ही अंकित को गोली भी मारी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया है।

इससे पहले इन हिंसक प्रदर्शनों के दौरान गोकुलपुरी इलाके में गोली लगने से हेड कांस्टेबल रतन लाल की मौत हो गई थी, जबकि शाहदरा के डीसीपी अमित शर्मा घायल हो गए थे।

Read More मुंबई : नवाब मलिक के आरोपों पर समीर वानखेड़े का पलटवार, बोले—जेल जाने को भी तैयार

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : उमस और विदर्भ में लू, अगले 5 दिन महाराष्ट्र के लिए भारी, जानें आपके शहर का हाल मुंबई : उमस और विदर्भ में लू, अगले 5 दिन महाराष्ट्र के लिए भारी, जानें आपके शहर का हाल
मुंबई: लाइक्स और व्यूज के लिए बनाया विमान हादसे का सनसनीखेज वीडियो, मुंबई पुलिस ने यूट्यूबर को किया अरेस्ट
मुंबई : अडानी के फैसले पर अमेरिका का विरोध: नवी मुंबई एयरपोर्ट पर कार्गो शिफ्टिंग को लेकर दी चेतावनी
मुंबई : हावड़ा के बीच चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, गर्मी की छुट्टियों में मिलेगी बड़ी राहत
मुंबई : आईआईएम और आईआईटी बाॅम्बे ने शुरू किया डिजिटल साइंस व बिजनेस मैनेजमेंट कोर्स, जेईई मेन स्कोर से मिलेगा एडमिशन
मुंबई : बढ़ती गर्मी की समस्या; युवासेनाप्रमुख और विधायक आदित्य ठाकरे ने महायुति सरकार पर जोरदार हमला बोला