दिल्ली में भड़की हिंसा को देखते हुए मुंबई पुलिस हुई अलर्ट

दिल्ली में भड़की हिंसा को देखते हुए मुंबई पुलिस हुई अलर्ट

मुंबई: दिल्ली में भड़की हिंसा को देखते हुए मुंबई में पुलिस ने गेटवे ऑफ इंडिया के पास विरोध-प्रदर्शनों की आशंका के चलते सतर्कता बढ़ा दी है। एक अधिकारी ने सोमवार रात को यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार दक्षिण मुंबई में ताज महल पैलेस होटल के पास स्थित गेटवे ऑफ इंडिया के आसपास बड़ी तादाद में पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। लोगों और वाहनों की आवाजाही को रोकने के लिए पास की सड़कों पर अवरोधक लगाए गए हैं।

Read More मुंबई : महाराष्ट्र में पानी को लेकर अलर्ट, मुंबई, ठाणे, समेत शहरों के लिए एडवाइजरी जारी, 31 अगस्त तक सोच-समझकर करें यूज

गेटवे ऑफ इंडिया पर सतर्कता

Read More मुंबई : दो साल बाद फिर भारत लौटीं ग्लोबल आइकन रिहाना; मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं सिंगर; वीडियो वायरल

उन्होंने कहा कि पुलिस ने सोशल मीडिया पर फैल रहे दिल्ली हिंसा के खिलाफ कैंडललाइट विरोध प्रदर्शन करने के आह्वान से संबंधित संदेशों को देखते हुए गेटवे ऑफ इंडिया पर सतर्कता बरतने के लिए यह कदम उठाया।

Read More मुंबई में बिरयानी और तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, फूड पॉइजनिंग से गई जान

पुलिस उपायुक्त (ऑपरेशन) प्रणय अशोक ने कहा, “विरोध प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थान आजाद मैदान को छोड़कर शहर के किसी भी स्थान पर सभा की अनुमति नहीं दी जाएगी। जो लोग किसी भी गैरकानूनी सभा में शामिल होंगे उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।’’

Read More मुंबई : बॉम्बे हाई कोर्ट  ने फहीम अंसारी की ऑटोरिक्शा चलाने की मंजूरी की अर्जी खारिज कर दी

Tags: