कल्याण- डोंबिवली के अंतर्गत आने वाले 14 गांव नवी मुंबई मनपा में शामिल...

Kalyan- 14 villages under Dombivali have been included in Navi Mumbai Municipal Corporation.

कल्याण- डोंबिवली के अंतर्गत आने वाले 14 गांव नवी मुंबई मनपा में शामिल...

मुख्यमंत्री द्वारा वर्षा निवास पर कल्याण डोबिवली, उल्हासनगर, नवी मुंबई के 14 गांवों के संबंध में विस्तृत समीक्षा बैठक की गई। इन 14 गांवों को पहले नवी मुंबई मनपा से बाहर रखा गया था। इसके बाद इन्हें फिर से नवी मुंबई में शामिल कर लिया गया है। नवी मुंबई के 14 गांवों को इसमें शामिल करने का फैसला लिया गया है। 27 गांवों को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया। कल्याण-डोंबिवली के सांसद ने बताया कि 2017 की तरह टैक्स लगाने का फैसला आज लिया गया है।

मुंबई : सीएम एकनाथ शिंदे ने कल्याण- डोंबिवली नगर निगम की सीमा के अंतर्गत आने वाले 27 गांवों के नागरिकों को राहत देते हुए 14 गांवों को नवी मुंबई नगर निगम में शामिल करने के फैसले की घोषणा की। उल्हासनगर में अनाधिकृत निर्माणों पर रोक लगाने के संबंध में आगामी कैबिनेट में निर्णय लेने की घोषणा करते हुए सीएम ने संत सावलाराम क के लिए जगह आवंटित करने स्मारक की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री द्वारा वर्षा निवास पर कल्याण डोबिवली, उल्हासनगर, नवी मुंबई के 14 गांवों के संबंध में विस्तृत समीक्षा बैठक की गई। इन 14 गांवों को पहले नवी मुंबई मनपा से बाहर रखा गया था। इसके बाद इन्हें फिर से नवी मुंबई में शामिल कर लिया गया है। नवी मुंबई के 14 गांवों को इसमें शामिल करने का फैसला लिया गया है। 27 गांवों को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया। कल्याण-डोंबिवली के सांसद ने बताया कि 2017 की तरह टैक्स लगाने का फैसला आज लिया गया है।

Read More मुंबई : रघुजी भोसले प्रथम की ऐतिहासिक तलवार लंदन में एक नीलामी में हासिल की

इस बैठक में 27 गांवों, कल्याण डोंबिवली नगर निगम के भीतर पुनर्विकास, नवी मुंबई नगर निगम में 14 गांवों को शामिल करने, उल्हासनगर में अनधिकृत निर्माणों को नियमित करने, संत सावलाराम स्मारक के लिए जगह आदि पर विस्तार से चर्चा की गई। कल्याण डोंबिवली नगर निगम सीमा के तहत 27 गांवों में संपत्ति कर का मामला लंबित था। सीएम ने निर्देश दिया कि 2017 की दर के अनुसार ही टैक्स लगाया जाए। नवी मुंबई मनपा में 14 गांवों को शामिल करने की भूमिपुत्रों की मांग को स्वीकार कर लिया गया है और इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की गई है। 

Read More मुंबई: बिछड़े प्रेमी-प्रेमिकाओं को मिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी;  क्राइम ब्रांच ने 2 लोगों को हिरासत में लिया