महाराष्ट्र में बढ़ती बाघ की आबादी के साथ यह देश के सबसे तेजी से बढ़ते बाघ अभ्यारण्यों में से एक है - मोदी

With the growing tiger population in Maharashtra, it is one of the fastest growing tiger reserves in the country - Modi

महाराष्ट्र में बढ़ती बाघ की आबादी के साथ यह देश के सबसे तेजी से बढ़ते बाघ अभ्यारण्यों में से एक है - मोदी

पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि यह भारत की प्रचुर प्राकृतिक संपदा की विरासत की एक अभिव्यक्ति है। बढ़ती बाघ की आबादी के साथ यह देश के सबसे तेजी से बढ़ते बाघ अभ्यारण्यों में से एक है। पीएम मोदी ने वन कर्मियों के समर्पित प्रयासों की भी सराहना की। ऐसे आयोजन भविष्य के लिए स्थायी समाधानों की रूपरेखा तैयार करने में मदद करता है।

मुंबई: महाराष्ट्र में ताडोबा महोत्सव का आगाज हो गया है। वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने शुक्रवार को महोत्सव का उद्घाटन किया। महोत्सव का उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण, टिकाऊ प्रदर्शन और स्थानीय विरासत को बढ़ावा देना है। महोत्सव चंद्रपुर जिले के चंदा क्लब ग्राउंड में तीन दिनों तक चलेगा। महोत्सव का नाम चंद्रपुर जिले के एक बाघ अभ्यारण के नाम पर रखा गया है। उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश भी पढ़ा गया।

पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि यह भारत की प्रचुर प्राकृतिक संपदा की विरासत की एक अभिव्यक्ति है। बढ़ती बाघ की आबादी के साथ यह देश के सबसे तेजी से बढ़ते बाघ अभ्यारण्यों में से एक है। पीएम मोदी ने वन कर्मियों के समर्पित प्रयासों की भी सराहना की। ऐसे आयोजन भविष्य के लिए स्थायी समाधानों की रूपरेखा तैयार करने में मदद करता है।

Read More महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रस्तावित विशेष सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम आंतरिक सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण - देवेंद्र फडणवीस

महोत्सव वन्यजीव संरक्षण और सामुदायिक प्रगति के प्रति महाराष्ट्र की दृढ़ प्रतिबद्धता को उजागर करने में मदद करता है। पीएम ने गर्व जताते हुए कहा कि भारत दुनिया के अधिकांश बाघों का घर है। पिछले कुछ वर्षों में वन अधिकारियों, गार्डों और टाइगर रिजर्व के फ्रंटलाइन कर्मचारियों के प्रयास से बाघों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है।  

Read More कांग्रेस नेता नाना पटोले का महायुति पर हमला, महाराष्ट्र में जो सरकार बनी है वह चुनाव आयोग...'

वन मंत्री ने कहा कि ताडोबा महोत्सव सिर्फ एक उत्सव नहीं है बल्कि देश की प्राकृतिक विरासत और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता है। महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में गायिका श्रेया घोषाल भी शामिल हुईं। शनिवार को महोत्सव में कुमार विश्वास की अध्यक्षता में कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। ग्रैमी पुरस्कार विजेता रिकी केज भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके अलावा अभिनेत्री हेमा मालिनी अपनी मंडली के साथ रविवार को शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत करेगी।

Read More महाराष्ट्र : मुंडे को सरपंच संतोष देशमुख मामले में सह-आरोपी बनाया जाए - रोहित पवार

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : फर्जी भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर वैज्ञानिक मामले में 689 पन्नों की चार्जशीट दाखिल  मुंबई : फर्जी भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर वैज्ञानिक मामले में 689 पन्नों की चार्जशीट दाखिल 
मुंबई : स्टाफ और इंफ्रास्ट्रक्चर होने के बावजूद अस्पताल मरीज़ों को दूसरी जगह भेज रहे हैं
विरार : बिल्डर समय चौहान की हत्या के मामले में गैंगस्टर सुभाष सिंह ठाकुर को क्राइम ब्रांच ने लिया हिरासत में 
मुंबई : पूर्व शिवसेना पार्षद तेजस्वी घोसालकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल
ठाणे : एक्साइज विभाग  ने 1.82 करोड़ की अवैध रूप से लाई जा रही शराब की एक बड़ी खेप ज़ब्त की
मुंबई : आदित्य ठाकरे ने महायुति सरकार पर बृहन्मुंबई नगर निगम चुनावों से पहले वोटरों को खुश करने के लिए गुमराह करने वाली घोषणाएं करने का आरोप लगाया