देरारा हुरिसा ने कोर्स रिकार्ड के साथ जीता मुंबई मैराथन 2020

देरारा हुरिसा ने कोर्स रिकार्ड के साथ जीता मुंबई मैराथन 2020

मुंबई। इथोपिया के देरारा हुरिसा ने रविवार को यहां कोर्स रिकार्ड बनाते हुए टाटा मुंबई मैराथन 2020 को दो घंटे आठ मिनट नौ सेकेंड के समय के साथ अपने नाम किया। मैराथन के 17वें सत्र में इथोपियाई खिलाड़ियों का दबदबा रहा जहां पुरुष वर्ग के शीर्ष तीनों खिलाड़ी जबकि महिला वर्ग में शीर्ष पांच में चार धावक इसी देश की है। मैराथन से पहले हुरिसा प्रबल दावेदारों की सूची में नहीं थे लेकिन उन्होंने दूसरे दिग्गजों को चौंकाते हुए अपने करियर की सबसे बड़ी इनामी राशि हासिल की। इस जीत के लिए उन्हें 45,000 डालर जबकि कोर्स रिकार्ड के लिए 15,000 डालर मिलेंगे।

हुरिसा ने अपने पूरे करियर में मिलाकर इतनी इनामी राशि नहीं जीती है। अयेले अबशीरो (दो घंटे आठ मिनट नौ सेकेंड) और बिरहानु तेशोम (दो घंटे आठ मिनट 35 सेकेंड) दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। शीर्ष तीनों धावकों ने पिछले कोर्स रिकार्ड दो घंटे आठ मिनट 35 सेकेंड से कम समय लिया।

Read More नासिक : टीसीएस बीपीओ में महिला उत्पीड़न के आरोपों पर एनसीडब्ल्यू सख्त !

महिला वर्ग में इथोपिया की एमाने बेरिसो दो घंटे 24 मिनट 51 सेकेंड के समय के साथ शीर्ष पर रही। केन्या की रोदाह जेपकोरिर दूसरे और इथोपिया की हावेन हैलू तीसरे स्थान पर रही।

Read More राज्य में पारा 44 डिग्री; चौथी और सातवीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कॉलरशिप एग्जाम 24 अप्रैल को

Tags: