आदित्य ठाकरे के पास अब कॉमिडी शो करने के अलावा दूसरा कोई काम नहीं है - नरेश म्हस्के

Aditya Thackeray now has no other work except doing comedy shows - Naresh Mhaske

आदित्य ठाकरे के पास अब कॉमिडी शो करने के अलावा दूसरा कोई काम नहीं है - नरेश म्हस्के

म्हस्के ने सोमवार को आदित्य पर जोरदार पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आदित्य ठाकरे का किरदार महज एक कमीडियन का होकर रह गया है, जिसका काम लोगों को हंसाना होता है। पहले वे अपना घर संभालें फिर मुख्यमंत्री को चुनौती दें। आदित्य की जितनी उम्र है, उतना मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का राजनीतिक जीवन हो गया है। नरेश महस्के ने आदित्य पर हमला बोलते हुए कहा कि आदित्य की पार्टी थक चुकी है। जो उनके पास बचे हैं, वे भी वापस जा रहे हैं।

मुंबई: यूबीटी युवा शिवसेना के आदित्य ठाकरे द्वारा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर की गई टिप्पणी के बाद शिंदे शिवसेना ने उन पर हमला बोला है। शिंदे शिवसेना के प्रवक्ता व ठाणे जिला प्रमुख नरेश म्हस्के ने आदित्य को कमीडियन बताया है। महस्के का कहना है कि आदित्य ठाकरे के पास अब कॉमिडी शो करने के अलावा दूसरा कोई काम नहीं है।

आदित्य ठाकरे ने मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र ठाणे शहर की विभिन्न शाखाओं का दौरा किया। पत्रकारों के ठाणे को सीएम एकनाथ शिंदे का गढ़ कहने पर आदित्य ने शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा था कि संविधान को अनदेखा कर मुख्यमंत्री बने शिंदे को शर्म नहीं है।

Read More संजय राउत ने बताई पूर्व सीएम के बार-बार बीमार पड़ने की वजह, फडणवीस ने शिंदे पर किया काला जादू...!

चुनावी सर्वे में हम पहले नंबर पर हैं, इसलिए शिंदे की बीमसी चुनाव कराने की हिम्मत नहीं है। अगर ठाणे उनका गढ़ होता तो वे इस्तीफा देकर फिर चुनाव लड़ते। शिंदे को खुली चुनौती देते हुए आदित्य ने कहा था कि यदि उनमें हिम्मत है तो वे इस्तीफा दें और चुनाव लड़ें और उनके सामने वे (आदित्य) खुद ठाणे से चुनाव लड़ेंगे।

Read More नवी मुंबई  के कलंबोली में एक डॉक्टर से फ्लैट बेचने के नाम पर 70 लाख की ठगी 

आदित्य ने कहा कि आज झूठ बोलो और जोर से बोलो यह फैशन हो गया है। जिस व्यक्ति ने उन्हें सबकुछ दिया, उसके पिता और पार्टी को चुराने की शिंदे ने कोशिश की। शिंदे बतौर शिवसैनिक और बतौर मनुष्य दोनों रूप में फेल हुए हैं। इसलिए उनके माथे पर लगा गद्दारी का दाग कभी साफ नहीं हो सकता है।

Read More महाराष्ट्र की नवगठित महायुति सरकार के मंत्रिमंडल में विभाग बंटने के बाद भी छिड़ेगी रार… भिड़ेगी बीजेपी-एनसीपी?

म्हस्के ने सोमवार को आदित्य पर जोरदार पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आदित्य ठाकरे का किरदार महज एक कमीडियन का होकर रह गया है, जिसका काम लोगों को हंसाना होता है। पहले वे अपना घर संभालें फिर मुख्यमंत्री को चुनौती दें। आदित्य की जितनी उम्र है, उतना मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का राजनीतिक जीवन हो गया है। नरेश महस्के ने आदित्य पर हमला बोलते हुए कहा कि आदित्य की पार्टी थक चुकी है। जो उनके पास बचे हैं, वे भी वापस जा रहे हैं।

Read More मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग पर आदित्य ठाकरे ने कांग्रेस के विधायक लक्ष्मण सावदी की आलोचना की

आदित्य ने मुख्यमंत्री द्वारा अपनी सभाओं में रो कर सहानुभूति लेने की कोशिश करने की बात कही थी। इस पर म्हस्के ने कहा है कि वर्षा (मुख्यमंत्री का सरकारी आवास) छोड़ने के बाद से कौन सहानुभूति ले रहा है, कौन ऐसा करने की कोशिश कर रहा है। यह सभी जानते हैं। म्हस्के ने आदित्य को पहले आत्मपरीक्षण करने और फिर ठाणे पर दावा करने का सुझाव दिया है।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन