किसान को रेलवे में नौकरी दिलवाने का वादा और ऐंठ ली बड़ी रकम, अब अदालत के चक्कर...

Farmer promised to get job in Railways and extorted huge amount, now in court...

किसान को रेलवे में नौकरी दिलवाने का वादा और ऐंठ ली बड़ी रकम, अब अदालत के चक्कर...

किसान ने दावा किया कि उसे रेलवे में नौकरी दिलवाने का वादा किया गया था, और उसे पैसे देने के बाद एक फर्जी नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया था. किसान ने इगतपुरी थाने पर सरकारी रेलवे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

ठाणे : नवी मुंबई पुलिस ने 32 वर्षीय एक किसान को भारतीय रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे 25,000 रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक डॉक्टर और उसके सहयोगी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. सीबीडी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के जलगांव के रहने वाले पीड़ित ने पिछले साल 28 नवंबर को नवी मुंबई के बेलापुर इलाके में डॉक्टर को उसके क्लीनिक में कथित तौर पर 25,000 रुपये दिए थे.

Read More मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को धमकी भरा कॉल आने के बाद हड़कंप

किसान ने दावा किया कि उसे रेलवे में नौकरी दिलवाने का वादा किया गया था, और उसे पैसे देने के बाद एक फर्जी नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया था. किसान ने इगतपुरी थाने पर सरकारी रेलवे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

Read More मुंबई : फिल्म "फुले" के रिलीज से पहले ही ब्राह्मण समाज ने आपत्ति जताई

अब डॉक्टर को अदालत के चक्कर काटने होंगे. अधिकारी ने बताया कि शिकायत सीबीडी पुलिस थाने में स्थानांतरित कर दी गई, जहां बुधवार को डॉक्टर और उसके सहयोगी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 465 (जालसाजी) और 34 (साझा मंशा) के तहत मामला दर्ज किया गया.

Read More मुंबई : बीएमसी वसूलेगी रेजि़डेंशियल और कमर्शियल संस्थानों से कचरा शुल्क