job
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... मुंबई : गर्भावस्था में बहू को नौकरी छोड़ने की सलाह देना क्रूरता नहीं, मुंबई की कोर्ट ने सास को किया बरी
Published On
By Online Desk
मैजिस्ट्रेट कोर्ट ने माना है कि गर्भावस्था में बहू को नौकरी छोड़ने की सास की सलाह को क्रूरता नहीं कहा जा सकता है। कोर्ट ने पांच आरोपियों को क्रूरता के आरोप से बरी कर यह फैसला सुनाया है। बहू ने सास पर क्रूरता का आरोप लगाया था। मुलुंड कोर्ट के जुडिशियल मैजिस्ट्रेट एनजी व्यास ने कहा कि सास ने बहू से कहा था कि वह गर्भावस्था के दौरान यात्रा न करे,इस लिए उसे नौकरी छोड़ देनी चाहिए। इसमें जबरजस्ती और दबाव का भाव नहीं था। सास ने बहू को सिर्फ़ नौकरी छोड़ने की सलाह दी थी। एफआईआर से यह प्रतीत नहीं होता है कि बच्ची के जन्म के बाद बहू को नौकरी के लिए बाध्य किया गया हो। मुंबई : रेलवे में नौकरी का झांसा: चार लोगों से 22.45 लाख की ठगी
Published On
By Online Desk
पटना के दो लोगों पर माटुंगा पुलिस ने मुंबई के चार लोगों से कथित तौर पर 22.45 लाख की ठगी करने का मामला दर्ज किया है। इन लोगों ने इंडियन रेलवे में नकली भर्ती रैकेट में पीड़ितों को नकली अपॉइंटमेंट लेटर, रेलवे ID कार्ड, मेडिकल और कन्फर्मेशन लेटर दिए और नौकरियों को असली दिखाने के लिए उन्हें तीन महीने की ट्रेनिंग भी दी गई। नवी मुंबई क्राइम ब्रांच ने सीबीडी बेलापुर में 3 विदेशी जॉब फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़ किया
Published On
By Online Desk
पुलिस क्राइम ब्रांच ने सीबीडी बेलापुर में तीन फर्जी एचआर और मैनपावर सप्लाई कंपनियों पर छापा मारकर विदेश में नौकरी दिलाने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इन कंपनियों पर आरोप है कि ये कंपनियां विदेश मंत्रालय से ज़रूरी लाइसेंस लिए बिना बेरोज़गार युवाओं को विदेश में नौकरी का लालच देकर ठग रही थीं। मिलकर किए गए ऑपरेशन के दौरान, पुलिस ने 154 पासपोर्ट ज़ब्त किए और आठ लोगों को गिरफ्तार किया। मुंबई : सीआरपीएफ में नौकरी का वादा कर बेस्ट कंडक्टर से 4.5 लाख रुपये ठगे
Published On
By Online Desk
बेस्ट बस सेवा के 36 वर्षीय कंडक्टर से तीन लोगों ने कथित तौर पर 4.5 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इन लोगों ने उसे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में नौकरी दिलाने का वादा किया था। चूनाभट्टी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि नवी मुंबई निवासी महेश देवकर की शिकायत पर सरफराज सलमानी, नीलेश सरोदे और योगेश कुमार शुक्ला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। 
