नवी मुंबई टाउनशिप में 2 बांग्लादेशी गिरफ्तार... अवैध तरीके से भारत में टिके थे आरोपी

2 Bangladeshis arrested in Navi Mumbai township... accused were staying in India illegally

नवी मुंबई टाउनशिप में 2 बांग्लादेशी गिरफ्तार...  अवैध तरीके से भारत में टिके थे आरोपी

साइबर पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि दोनों बांग्लादेशियों को शुक्रवार को पनवेल के नादवे में खिदुकपाड़ा गांव से गिरफ्तार किया गया है। दोनों की उम्र 24 साल बताई जा रही है।

ठाणे :  महाराष्ट्र के नवी मुंबई टाउनशिप में दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने इन लोगों को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

साइबर पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि दोनों बांग्लादेशियों को शुक्रवार को पनवेल के नादवे में खिदुकपाड़ा गांव से गिरफ्तार किया गया है। दोनों की उम्र 24 साल बताई जा रही है।

एटीएस की एक टीम ने खिदुकपाड़ा इलाके के निरीक्षण के दौरान दो व्यक्तियों को एक चॉल में रहते हुए पाया। अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान दोनों के पास से देश या प्रदेश का कोई भी वैध दस्तावेज बरामद नहीं हुआ।

हालांकि, दोनों व्यक्तियों के पास उनके नाम पर आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस थे।उनके खिलाफ शनिवार को पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) नियम-1950 और विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read More महिला बीजेपी कार्यकर्ता के साथ छेड़छाड़ के आरोपों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज

अधिकारी ने कहा कि स्थानीय पुलिस ने उनकी गतिविधियों और अवैध आव्रजन नेटवर्क से किसी भी संभावित संबंध का पता लगाने के लिए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read More मुंबई : तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर से 14 वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मौत