पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 411 नाइजीरियाई सहित 506 विदेशी नागरिकों का पता लगाया

Police detected 506 foreign nationals including 411 Nigerians staying illegally

पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 411 नाइजीरियाई सहित 506 विदेशी नागरिकों का पता लगाया

नवी मुंबई: पुलिस ने 411 नाइजीरियाई सहित 506 विदेशी नागरिकों का पता लगाया है, जो पिछले साल से यहां अवैध रूप से रह रहे थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नवी मुंबई: पुलिस ने 411 नाइजीरियाई सहित 506 विदेशी नागरिकों का पता लगाया है, जो पिछले साल से यहां अवैध रूप से रह रहे थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये लोग या तो उचित दस्तावेज के बिना भारत में दाखिल हुए थे या इनकी वीजा अवधि खत्म हो गई थी।

नवी मुंबई के पुलिस प्रमुख मिलिंद भारम्बे ने कहा कि इलाके में नशीली दवाओं की बिक्री पर छापेमारी और तलाशी के दौरान पुलिस को यह जानकारी मिली। उन्होंने कहा, 411 नाइजीरियाई लोगों में कई नशीली दवाओं से संबंधित अपराधों में शामिल पाए गए।

Read More भिवंडी : कब्रिस्तान के नजदीक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर हत्या ; आरोपी के एनकाउंटर की मांग


पुलिस ने उन मकान मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की है, जिन्होंने अपनी संपत्तियों में अवैध रूप से रह रहे विदेशियों को रखा था।अधिकारी ने बताया कि नवी मुंबई में अवैध रूप से रहने वाले कुल 483 विदेशियों को देश छोड़ने का नोटिस दिया गया है।

Read More महाराष्ट्र में शीतकालीन सत्र के बीच बड़ी हलचल... उद्धव ठाकरे ने की सीएम फडणवीस से मुलाकात